फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic day 2021: Punjab CM Capt Amarinder singh Hoist The Flag In Patiala

कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला में फहराएंगे तिरंगा, आठ पुलिस अधिकारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री पुलिस पदक

Tue, 26 Jan 2021 12:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Republic day 2021: Punjab CM Capt Amarinder singh Hoist The Flag In Patiala
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज पटियाला स्थित राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी डीसी कुमार अमित ने फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेने के बाद दी। डीसी ने बताया कि परेड में 11 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। परेड की अगुवाई परेड कमांडर डीएसपी दविंदर सिंह करेंगे। मार्च पास्ट के बाद विभिन्न विभाग झांकी निकालेंगे। इस मौके पर सीएम छोटी और बड़ी नदी प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे। 

विज्ञापन


पंजाब के आठ पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री पुलिस पदक
पंजाब के आठ पुलिस अधिकारियों को बेहतरीन सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पदक, एक अधिकारी को मुख्यमंत्री रक्षक पदक और दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पद से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये अधिकारी होंगे सम्मानित

  • हरकमलप्रीत सिंह खख (कमांडेंट 7वीं बटालियन पीएपी जालंधर)
  • गुरजीत सिंह (डीएसपी सिटी-1 बठिंडा)
  • हरविंदरपाल सिंह (डीएसपी एसएसओसी अमृतसर)
  • गुरचरण सिंह (डीएसपी एसएसओसी एसएएस नगर)
  • अरुण शर्मा (डीएसपी एसपीएफ बार्डर रेंज अमृतसर)
  • इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह, 
  • एएसआई पवन कुमार 
  • एएसआई कश्मीर सिंह।

राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुने गए पुलिस अधिकारी

  • रुपिंदर सिंह एसएसपी विजिलेंस लुधियाना रेंज 
  • एएसआई अनिल कुमार।

मुख्यमंत्री रक्षक पद- एएसआई सुभाष चंद्र।

पठानकोट में मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा फहराएंगे तिरंगा

पठानकोट में गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा तिरंगा फहराएंगे। वहीं जिला शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह पर स्कूलों में दीपमाला करवाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही निर्देश जारी कर समस्त स्कूलों को कहा गया है कि 50 फीसदी स्टाफ ही समारोह स्थल पर पहुंचे। इसके अतिरिक्त शेष स्टाफ दफ्तरों में उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस मनाए।

जालंधर में एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिलास्तर पर मनाए जा रहे 72वें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शहर में निगरानी के लिए एक हजार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

सुरक्षा प्रबंधों पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्ती पार्टियों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों को शहर में रात के समय भी विशेष चेकिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्टेडियम में हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। फायर फाइटिंग और मेडिकल टीमें तैनात करने के अलावा स्टेडियम के आसपास बम निरोधक दस्ता चेकिंग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed