फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Representatives of eight states will brainstorm on Ayurveda in Panchkula on 9th.

Chandigarh News: नौ को आठ राज्यों के प्रतिनिधि पंचकूला में करेंगे आयुर्वेद पर मंथन

Mon, 06 Nov 2023 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Representatives of eight states will brainstorm on Ayurveda in Panchkula on 9th.
राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की आयुर्वेदिक क्षेत्रीय समीक्षा बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में नौ नवंबर को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की आयुर्वेदिक क्षेत्रीय समीक्षा बैठक होगी। इसमें सभी राज्यों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मंथन करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चल रही योजनाओं, गतिविधियों, कार्यक्रमों हेल्थ वेलनेस केंद्रों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा आयुर्वेद विभाग की ओर से 10 नवंबर तक 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव ने यहां अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उपायुक्त पंचकूला सुशील सारवान, डीसीपी पंचकूला भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित आयुर्वेद क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख व दिल्ली के आठ राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी एवं केन्द्रीय आयुष मंत्री, कई राज्यों के मंत्रियों सहित वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की एसीएस डाॅ. जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाॅ. अमित अग्रवाल, निदेशक आयुष डाॅ. अशंज सिंह, विशेष सचिव डाॅ. आदित्य दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed