{"_id":"574893744f1c1b423c690bfa","slug":"reports-of-use-of-potassium-bromate-in-bread-now-drop-in-sales","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग, शहर में बिक्री में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग, शहर में बिक्री में आई गिरावट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
bread
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग की खबर से शहर में भी ब्रेड का कारोबार प्रभावित हुआ है। डीलर्स के अनुसार ब्रेड के कारोबार में 15 से 20 प्रतिशत गिरावट आई है जबकि बाजार के दुकानदारों का कहना है कि 50 प्रतिशत की सेल कम हो गई है।
विज्ञापन
व्यापारी बच्चों की स्कूल छुट्टियां भी इसका कारण बता रहे हैं। मालूम हो कि अधिकतर बच्चे स्कूल में प्रतिदिन ब्रेड से बने खाद्य पदार्थ लेकर जाते हैं। ब्रेड से सैंडविच और बर्गर बनाने वालों की सेल में भी 20 से 30 प्रतिशत का असर पड़ा है। शहर में अधिकतर बान ब्रेड की सेल है इसके अलावा परफेक्ट, हारवेस्ट गोल्ड, ब्रिटानिया सहित कई कंपनियों की ब्रेड बिकती है। प्रतिदिन शहर में डेढ़ से दो लाख ब्रेड के पैकेट का कारोबार होता है, ऐसे में शहर में ब्रेड की खपत की बड़ी मांग है। सेक्टर-23 के बतरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बतरा का कहना है कि ब्रेड की सेल आधी रह गई है। उनका कहना है कि इसका कारण गरमी भी हो सकता है।
विज्ञापन
ब्रेड पकौड़े की सेल पर भी आया असर
सेक्टर-19 के केसरी स्वीट्स के संचालक हरमेल केसरी का कहना है कि ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट की खबर से उनके कारोबार भी असर पड़ा है। ब्रेड पकौड़े की मांग पहले के मुकाबले में कम हो गई है।
विज्ञापन
अजय शर्मा, अध्यक्ष, बोन ब्रेड डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि शहर में अधिकतर उनकी कंपनी का ब्रेड बिकता है। लेकिन जिन कंपनियों के ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट मिलाने की खबर आई थी, उसमे बोन कंपनी शामिल नहीं थी। वर्तमान में ब्रेड की सेल पर 15 से 20 प्रतिशत असर पड़ा है लेकिन इसका कारण स्कूलों और कालेज का बंद होना भी है।
नरेंद्र कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर रेडियोथेरेपी डिपार्टमेंट पीजीआई ने बताया कि पोटेशियम ब्रोमेट से कैंसर का होने का दावा करना जल्दबाजी होगा। अभी फिलहाल एक ही संस्थान की स्टडी है। इससे पहले किसी भी संस्थान की स्टडी नहीं आई है। पोटेशियम ब्रोमेट पर और काम करना होगा। आंकोलॉजी इंस्टीट्यूट को इस पर काम करने की जरूरत है। उसके बाद ही असल स्थिति सामने आएगी। पोटेशियम ब्रोमेट खाने-पीने की कई चीजों में इस्तेमाल होता है।