फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Report sought from SSP in case of shaving heads in Mundwa locality

Chandigarh News: सिर मुंडवा मोहल्ले में घुमाने के मामले में एसएसपी से रिपोर्ट तलब

Sat, 07 Oct 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report sought from SSP in case of shaving heads in Mundwa locality
चंडीगढ़। पुलिस की ओर से 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार सेक्टर 38ए के मुकेश कुमार उर्फ मुखी (45) का सिर मुंडवा कर मोहल्ले में परेड निकालने और करंट लगाकर पिटाई का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत दी गई है। मुकेश कुमार की पत्नी ने ये गंभीर आरोप सेक्टर-39 थाना पुलिस पर लगाए हैं। इसके बाद आयोग ने चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। यह रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर यह जवाब देना होगा।
विज्ञापन

महिला ने आयोग को दी शिकायत में कहा है कि सबसे पहले पुलिस ने उसके पति को घर से उठाया और फिर कैद में रखा और छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। वहीं उनके पति पर झूठा एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। हैरान करने वाली बात है कि उसके सामने पुलिस ने पति को नंगा कर बुरी तरह पीटा। महिला ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष व क्षेत्रीय निदेशक को शिकायत दी थी। बीते चार अक्तूबर को आयोग ने मामले की रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में मांग की है कि उसके पति के खिलाफ थाना पुलिस की ओर से बीते 23 सितंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से दोबारा जांच करवाई जाए। इस मामले में थाने की एक महिला कांस्टेबल समेत तीन कांस्टेबल, दो सब-इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी व अन्य के खिलाफ यह शिकायत दी गई है। महिला ने कहा है कि पुलिस ने पैसा वसूलने और अपमानित करने के लिए उसके पति को टार्चर किया और चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से जबरन उठा कर ले गए
महिला ने कहा है कि उसका पति सेक्टर-22 में फड़ी लगाकर आर्टिफिशियल गहने बेचता था। 23 सितंबर को वह और उसका पति घर पर थे। थाना पुलिस की टीम सुबह लगभग 11 बजे जबरन घर में दाखिल हुई और उन दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सेक्टर 56 में किसी जगह रखा गया। थाना प्रभारी ने उन्हें छोड़ने के लिए पांच लाख की रिश्वत मांगी। पुलिस से डर कर वह पैसे देने के लिए राजी हो गए और उनके कहने पर उनकी बेटी ने रिश्तेदारों और दोस्तों से ढाई लाख रुपये का प्रबंध किया। इसके बाद रात लगभग साढ़े 11 बजे उसे जाने दिया।


पत्नी के सामने पति को नंगा कर पिटाई की
आरोप है कि थाना प्रभारी के कहने पर उसके पति की दाढ़ी-मूंछ और सिर के बाल मुंडवा दिए गए। दोपहर बाद तीन बजे पति को पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। दंपति के निजी अंगों पर करंट लगाया गया। पुलिस ने उसके सामने पति को नंगा किया। पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। उसके पति चल भी नहीं पा रहे थे। वहीं, उसके पति की गिरफ्तारी सेक्टर 38ए के एक प्लॉट के पास शाम साढ़े 7 बजे एक नाके से दिखाई गई। इसके अलावा झूठे केस में रिकवरी भी दिखा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed