फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   renowned bollywood actor vishwajit chandigarh visit

एक्टर विश्वजीत पहुंचे चंडीगढ़, सुनने को उमड़े फैन

Mon, 29 Feb 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
renowned bollywood actor vishwajit chandigarh visit

बॉलीवुड के अपने जमाने के महान अभिनेता विश्वजीत का 79 वर्ष की उम्र में वही पुराने वाला जलवा देखने को मिला। उनके चाहने वालों ने भी उनके गीत सुनने और उन्हें देखने के लिए अपनी सीटें पहले ही पक्की कर ली थी।

विज्ञापन


यह नजारा देखने को मिला टैगोर थिएटर में। यहां बसंत गिरिजा श्री सोसाइटी की ओर से कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का थीम विश्वजीत विश्वजीत के गानों को बनाया गया था। सुरीला सफर में जहां विश्वजीत ने अपनी ही फिल्मों के गीत पेश किए। टैगोर थिएटर में उनकी एंट्री भी एक हीरो की तरह ही हुई। पुकारता चला हूं मैं गली-गली बहार गाने की धुन के साथ ही विश्वजीत ने हाल में एंट्री की।
विज्ञापन


 दर्शकों ने उनके आते ही उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं। इसके बाद दर्शकों की फरमाइश पर विश्वजीत ने गानों की शुरुआत की। इसके बाद विश्वजीत ने हेमंत कुमार को याद करते हुए बताया कि यह वह शख्स थे जो मुझे बॉलीवुड में लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वजीत ने यह अपना दिल जो आवारा न जाने किस पर आएगा गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विश्वजीत की लाइव परफार्मेंस को दर्शकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। वहीं हॉल में मौजूद बच्चों में उनके साथ फोटो खिंचवाने और उनके ऑटोग्राफ लेने की होड़ सी मची हुई थी।


अधिकारियों ने सजाई महफिल
स्टेज पर आईपीएस रंजू प्रसाद और उनके पति आईएएस एसएस प्रसाद ने भी गाने गाए। इन दोनों ने मुकेश जी और लता जी का गाना.. कहीं करती होगी वो मेरा इंतजार, जिसकी तमन्ना में फिरता हूं बेकरार पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद चंडीगढ़ की श्वेता और पल्लवी ने.... हजूरे वाला जो हो इज्जात तो हम यह कद दें पर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान विश्वजीत की फिल्मों के सफर और उनके हिट गानों को स्लाइड शो के जरिये दर्शाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed