फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Renowned bike rider Yogeshwar Bhalla met with an accident near Batala

Amritsar: बाइक राइडर योगेश्वर भल्ला की गाड़ी को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, खाई में गिरी कार, पत्नी गंभीर

Wed, 24 Jan 2024 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

75 साल के योगेश्वर भल्ला बाइक पर 27 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। रविवार शाम को वे पत्नी के साथ पठानकोट से लौट रहे थे तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी कार को साइड मार दी। कार के एयर बैग नहीं खुले और कार खाई में जा गिरी। हादसे में भल्ला की पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Renowned bike rider Yogeshwar Bhalla met with an accident near Batala
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाइक राइडर योगेश्वर भल्ला रविवार देर शाम पंजाब के बटाला में बाईपास के पास हादसे का शिकार हो गए। एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उनकी कार को साइड मार दी और मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


हादसे में भल्ला और उनकी पत्नी सुषमा भल्ला बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में पहले उनको बटाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें अमृतसर के रंजीत अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन


सुषमा भल्ला आईसीयू में हैं। वहीं योगेश्वर भल्ला को गहरी अंदरूनी चोटें आईं। हादसे में उनकी रिनाल्ट ट्राइबर गाड़ी की एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार के एयर बैग भी नहीं खुले और कार सड़क के नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट से लौट रहे थे
योगेश्वर भल्ला ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ हंकी डोरी रिजॉर्ट डलहौजी रोड पठानकोट से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जब वह बटाला शुगर मिल नजदीक गांव गिलवाली पहुंचे तो सड़क पर लापरवाही से ट्रैक्टर ट्राली चला रहे चालक ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी और फरार हो गया। इससे उनकी गाड़ी सड़क से नीचे उतर कर खाई में चली गई। हादसे में उनकी पत्नी को गहरी चोटें आई। 

इसी दौरान पीछे से एक आर्मी अधिकारी अपनी गाड़ी पर आ रहा था। उन्होंने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और बटाला के एक प्राइवेट अकाल अस्पताल में दाखिल करवाया। सुषमा भल्ला की हालत गंभीर होने के कारण उनको अमृतसर के रंजीत अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

भल्ला ने बताया कि इस हादसे को लेकर एसएसपी बटाला, एसएसपी गुरदासपुर और बटाला के थाना एसएचओ को लिखित ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई है। बटाला के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने फोन पर उनके बयान ले लिए है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना स्थल व क्षतिग्रस्त हुई कार की फोटो व वीडियो भी पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। 


योगेश्वर भल्ला 75 साल के बाइक राइडर हैं। अभी तक 27 देशों में वह बाइक राइडिंग कर चुके हैं। वह बाइक पर 27 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर भी तय कर चुके हैं। उनके संस्थान का लक्ष्य 100 देशों में बाइक राइडिंग का है जो जल्दी पूरा किया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed