{"_id":"666958776d7c113ddb0da41f","slug":"renovation-of-crematorium-of-sector-25-will-cost-seven-crores-agenda-passed-in-mc-meeting-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सात करोड़ से होगा सेक्टर-25 के श्मशानघाट का कायाकल्प, भाजपा ने बताया फिजूलखर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: सात करोड़ से होगा सेक्टर-25 के श्मशानघाट का कायाकल्प, भाजपा ने बताया फिजूलखर्ची
Wed, 12 Jun 2024 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:42 PM IST
सार
भाजपा ने कहा कि वहां जिन-जिन सुविधाओं की जरूरत है, वह मुहैया कराना चाहिए लेकिन इसके लिए सात करोड़ रुपये का खर्च बहुत ज्यादा है। भाजपा ने एजेंडे का विरोध किया, लेकिन आप-कांग्रेस के पार्षदों की संख्या ज्यादा होने की वजह से एजेंडा पास कर दिया गया।
विज्ञापन
निगम की बैठक को संबोधित करते मेयर कुलदीप कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित नगर निगम में सदन की 335वीं बैठक में कुल 25 एजेंडों को हरी झंडी दी गई। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा 7 करोड़ रुपये से होने वाले सेक्टर-25 के श्मशान घाट के कायाकल्प के एजेंडे पर हुआ। भाजपा ने इसे फिजूलखर्ची बताया।
सात करोड़ रुपये से सेक्टर-25 के श्मशानघाट में क्या-क्या होगा। इसको लेकर सदन में एक प्रेजेंटेशन भी दी गई। बताया कि श्मशानघाट में लैंडस्कैपिंग से लेकर मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। बैठने की व्यवस्था, शेड का निर्माण होगा। पार्किंग एरिया को अपग्रेड किया जाएगा। ऑफिस, स्टाफ क्वार्टर, रजिस्ट्रेशन काउंटर को दोबारा से बनाया जाएगा और उसकी जगह भी बदली जाएगी। पब्लिक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट और इलेक्ट्रिकल सर्विस अपग्रेड होंगी। सुखना लेक की तर्ज पर सॉफ्ट लाइटें, डोनेशन वॉल, सिंबल्स, तीनों भाषाओं में श्लोक और शबद लिखे जाएंगे। घाट के अंदर आर्य समाज का एक हेरिटेज स्ट्रक्चर है, उसका जीर्णोद्धार किया जाएगा और दिव्यांग फ्रेंडली बनाने के लिए भी सुविधाएं दी जाएंगी।
भाजपा पार्षद राणा बोले- सुविधाएं बढ़ानी चाहिए लेकिन इसके लिए 7 करोड़ बहुत ज्यादा
भाजपा पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने कहा कि वह 10 दिन पहले गए थे। प्रेयर हॉल अच्छे हैं। पब्लिक टॉयलेट अच्छे हैं। लोगों के बैठने की व्यवस्था भी ठीक है। पार्किंग में सुधार की जरूरत है। बॉडी रखने की जगह को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा जिन सुविधाओं की जरूरत है, उन्हें बनाया या अपग्रेड किया जा सकता है, लेकिन इस पर 7 करोड़ का खर्च बहुत ज्यादा है। इसे फाइव स्टार होटल नहीं बनाना है।
विज्ञापन
राणा ने कहा कि भाजपा एजेंडे को रोकना नहीं चाहती लेकिन पास होने से पहले पार्षदों की एक कमेटी बने जो मौके पर जाकर देखे और फिर उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो। राणा ने कहा कि पार्टी के पार्षद प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और सलाहकार से भी मिलेंगे। पूर्व मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि मेयर को पहले बताना चाहिए कि अब तक श्मशानघाट पर कितने रुपये खर्चे गए और उन कामों का स्टेटस क्या है। हालांकि मेयर ने इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया और भाजपा के विरोध के बीच एजेंडे को पास कर दिया गया।
चार गांव की करीब 33 एकड़ जमीन खेती के लिए किराये पर देगा निगम
सदन में एजेंडा पास हुआ कि चार गांव की करीब 33 एकड़ जमीन की नीलामी की जाएगी और प्रति वर्ष के लिए किराये पर दी जाएगी। ये जमीन बुड़ैल, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा अलीशेर और डड्डूमाजरा में है। निगम आयुक्त ने सदन को बताया कि इन जमीनों के आसपास पहले से खेती हो रही है। इन जमीनों के लिए मास्टर प्लान के अनुसार प्लानिंग हो रही है। इस बीच कोई अतिक्रमण न कर ले, इसलिए किराये पर देने का फैसला हुआ है। लोकेशन के हिसाब से रेट तय किए गए हैं। ओपन ऑक्शन होगी। एक-एक साल के लिए दिया जाएगा, जिसे पांच साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकेगा। जब भी आर्किटेक्ट ऑफिस से प्लानिंग आएगी, जमीन को वापस ले लिया जाएगा। हालांकि इस पर कांग्रेस के पार्षद जसबीर बंटी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह इसके पक्ष में नहीं है, क्योंकि जिसे भी जमीन दी जाएगी वो इसे दबा लेगा। हालांकि इस एजेंडे को भी पास कर दिया गया।
गांव आरक्षित मूल्य (प्रति वर्ष)
बुड़ैल 30,000 प्रति एकड़
खुड्डा लाहौरा 25,000 प्रति एकड़
खुड्डा अलीशेर 35,000 प्रति एकड़
डड्डूमाजरा 30,000 प्रति एकड़
ये एजेंडे भी हुए पास
- दिव्यांग फ्रेंडली बनेंगे सेक्टर-16 के रोज गार्डन और सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन
- डड्डूमाजरा में मिक्स वेस्ट को अलग-अलग करने के 10 टीपीएच का प्लांट
- पांच फील्ड ऑफिस और पांच सैनिटेशन बूथ का निर्माण
- 31 पब्लिक टॉयलेट को अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त फंड की मंजूरी
- सीवरेज की सफाई के दौरान होने वाली मौत या विकलांगता के मामले में संशोधित मुआवजे को अपनाना
- गाय का गोबर उठाने के लिए एक जेसीबी, तीन टिप्पर को किराये पर लेने की मंजूरी। तीन साल के लिए तीन करोड़ का खर्च
- गाय पकड़ने और गोशाला चलाने की मैनपावर सेवाओं को विस्तार
- चंडीगढ़ साइकिल/रिक्शा/लोडिंग रेहड़ी/एनिमल पावर्ड कार्ट (रेगुलेशन एंड कंट्रोल) बायलॉज 2019 में संशोधन
- पार्किंग में डिसेबल साइनेज लगाने की मंजूरी
- मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स की अंदरूनी सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाने की मंजूरी
- डड्डूमाजरा में टूटे फुटपाथ को ठीक करना
- डड्डूमाजरा में टूटी सड़क और सेक्टर-25 की पार्किंग की मरम्मत
- कई सेक्टरों के सीवरेज सिस्टम को मजबूत करना
- 20 एमआरएफ वर्कर्स की सेवाओं की विस्तार
- 926 डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर्स के वर्तमान एमओयू को विस्तार
- एनसीएपी, एएमआरयूटी 2.0 और एसबीएस-यू 2.0 के लिए पीएमयू सेटअप करने के लिए एजेंसी की नियुक्ति। आठ एक्सपर्ट को हर महीने दिए जाएंगे करीब 25 लाख रुपये।
आप पार्षद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जमीनों को ठेके पर देने का किया विरोध
नगर निगम की जमीन को ठेके पर देने के एजेंडे का आप के पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक बार किराए पर जमीन देने के बाद उसे खाली कराना बहुत मुश्किल होगा। निगम ने काफी मशक्कत से इन जमीनों के कब्जे हटाकर अपने नाम किया है लेकिन एजेंडा पास करके एक बार फिर कब्जे को निमंत्रण दिया जा रहा है। वह इसके खिलाफ हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। लाडी सदन की बैठक में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने बताया कि वह किसी जरूरी काम से शहर से बाहर हैं। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने भी विरोध किया। उन्होंने बैठक से पहले सभी पार्षदों ने भी इस एजेंडे को डेफर करने का आग्रह किया था लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। गर्ग ने कहा कि एक बार ठेके पर जमीन देने के बाद व्यक्ति कभी खाली नहीं करेगा। ये ठेका आगे बढ़ता रहेगा।