फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ut administrator vp singh badnore meeting regarding traffic problems and ring roads

ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए हुआ मंथन, प्रशासक बोले- रिंग रोड की समस्या को दूर करें

Fri, 23 Aug 2019 11:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
ut administrator vp singh badnore meeting regarding traffic problems and ring roads
प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मौजूदगी में वीरवार को ट्राइसिटी में ट्रैफिक कंजेशन कम करने के लिए रिंग रोड समेत अन्य विकल्पों पर घंटों मंथन किया गया। बैठक में पंजाब व हरियाणा के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अफसरों से साफ तौर पर कहा गया कि रिंग रोड के निर्माण में जो भी अवरोध आ रहे हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए ताकि चंडीगढ़ सहित ट्राइसिटी के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के सभागार में प्रशासक के समक्ष चंडीगढ़ प्रशासन के कई विभागों ने चंडीगढ़ में चल रहे विकास कार्यों से संबंधी योजनाओं की प्रगति को अपनी प्रेजेंटेशन दी। प्रशासक ने फाइनेंस डिपार्टमेंट से जाना कि अब तक किन-किन योजनाओं पर कितना धन खर्च किया गया है। योजनाओं पर जो धन खर्च किया जा रहा है, उनका प्रयोग किस प्रकार से किया जा रहा है। प्रशासक का मुख्य फोकस यातायात की व्यवस्था पर रहा।
विज्ञापन


बदनौर ने ट्राइसिटी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंजाब और हरियाणा से आए अफसरों से भी सुझाव लिए। साथ ही प्रशासक ने रिंग रोड के निर्माण में आ रही रुकावटों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। एडवाइजर मनोज परिदा, प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बीच से गुजर रहे तीन राज्यों के वाहन
ट्राइसिटी में ट्रैफिक कंजेशन को लेकर बीते नौ अगस्त को एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में इस प्रस्ताव का मसौदा पंजाब हरियाणा के अधिकारियों को बताया गया था कि शहर में लगातार पंजाब-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश का ट्रैफिक बढ़ रहा है। फिलहाल इन राज्यों के लोगों को कोई बाहरी रास्ता न होने के चलते चंडीगढ़ के बीचोबीच होकर गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से शहर की सड़कें ट्रैफिक से भरी रहती हैं।


दिल्ली, हरियाणा या अंबाला व साथ सटते पंजाब के इलाकों से आने वाला ट्रैफिक जिसे मोहाली या खरड़ होकर रोपड़ या जालंधर की ओर जाना होता है, उसको भी बीच चंडीगढ़ से होकर गुजरना पड़ता है। इसी तरह इस तरफ से जो ट्रैफिक आता है वह भी चंडीगढ़ होकर हरियाणा या दिल्ली की ओर जाता है। चंडीगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक कंजेशन को रोकने के लिए बाहर से ही रिंग रोड तैयार किए जाने का प्रस्ताव तैयार तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed