{"_id":"6dbfd94fb98bb2ae3c5507dd2d8f1b95","slug":"removal-decision-on-colony-number-five-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों के सिर से आज उठेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों के सिर से आज उठेगा आशियाना
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Nov 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने आज सुबह कॉलोनी नंबर पांच को खाली कराने के अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उपायुक्त मोहम्मद शाइन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कॉलोनी को खाली कराने के लिए बुधवार को अभियान चलाने का फैसला लिया गया था।
बैठक में पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। इस अभियान के दौरान कॉलोनी में लगभग एक हजार पुलिस कर्मी तैनात होंगे। प्रशासन को आशंका है कि अभियान के दौरान उपद्रव हो सकता है।
इसके लिए प्रशासन ने सभी बंदोबस्त कर लिए हैं। उपायुक्त खुद इस अभियान की देखरेख करेंगे। प्रशासन की ओर से कॉलोनी खाली करने के लिए दिए गए 21 दिन के नोटिस की समय सीमा मंगलवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद भी कॉलोनी के कई लोगों ने अपनी झुग्गियां नहीं हटाई हैं। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि शहर का अब तक यह सबसे बड़ा अभियान है क्योंकि कॉलोनी नंबर पांच 60 एकड़ में फैली है और इस कॉलोनी को खाली कराने के लिए दो तीन दिन अभियान चलाना पड़ेगा। यहां लगभग 12 हजार परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
इस कॉलोनी में रहने वाले कई लोगों को धनास में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों को अलॉट कर दिए गए हैं। इसके बाद भी कॉलोनी के कुछ लोगों ने अभी तक धनास में शिफ्ट नहीं किया है।
हालांकि मंगलवार देर शाम कुछ परिवारों ने कॉलोनी से धनास में शिफ्ट कर लिया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने 2006 के बाद कॉलोनी में झुग्गियां बनाई थीं, उन्हें भी जगह खाली करने को कह दिया गया है।
इन लोगों को प्रशासन ने पुनर्वास योजना के तहत फ्लैट नहीं दिए हैं। इस संबंध में उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने कहा कि कॉलोनी नंबर पांच को हटाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस के कड़े पहरे में अभियान चलाया जाएगा।
सड़क रहेगी बंद
प्रशासन के इस अभियान के कारण कॉलोनी नंबर पांच के सामने की सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग है। नई दिल्ली से ट्रिब्यून चौक होकर रोपड़, लुधियाना या मनाली जाने वाले वाहन इसी सड़क से जाते हैं। सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी के लिए बस भी इसी सड़क से जाती हैं।
ऐसे में लोगों को दिक्कत आना तय है।
बेघर हो जाएंगे कई परिवार
कॉलोनी नंबर पांच में रहने वाले कई लोग बुधवार को बेघर हो जाएंगे। कॉलोनी नंबर पांच में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें पुनर्वास योजना के तहत फ्लैट अलॉट नहीं किए गए हैं। ऐसे में यह परिवार बेघर हो जाएंगे।