फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religious gathering of the Christian community in Sector-38 West

Chandigarh News: सेक्टर-38 वेस्ट में ईसाई समुदाय की धार्मिक जनसभा

Tue, 30 Jun 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Religious gathering of the Christian community in Sector-38 West
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट, चंडीगढ़ में ईसाई समुदाय की ओर से एक धार्मिक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इंटक फेडरेशन के अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस के रोजगार एवं वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन तथा सेक्टर-40डी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हरबंस सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी प्रेम, भाईचारे और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना से होती है। उन्होंने सामाजिक एकता और मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हुए कहा कि सभी समुदायों को शहर और समाज की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

धार्मिक जनसभा के दौरान सामूहिक प्रार्थना की गई और सभी के सुख, शांति तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed