फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Religious faith shown by piercing trident in tongue in Trishul Yatra

Chandigarh News: त्रिशूल यात्रा में जीभ में त्रिशूल घोंप दिखाई धार्मिक आस्था

Sat, 23 Aug 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Religious faith shown by piercing trident in tongue in Trishul Yatra
चंडीगढ़। जय माता मंदिर के वार्षिक महोत्सव में भक्त बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। शुक्रवार सुबह 9.00 बजे सेक्टर-26 सब्जी मंडी के मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश यात्रा, जल कलश, दूध कलश यात्रा निकाली गई। शाम को मंडी मंदिर से भक्तों ने अग्नि कलश और जीभ में चांदी के त्रिशूल घोंपकर त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने चांदी के त्रिशूल जीभ में आरपार घोंपकर मंदिर में माथा टेका और यात्रा में हिस्सा लिया। प्रभु के जयघोष के साथ नाचते-झूमते भक्त पूरे बापूधाम का चक्कर लगाकर वापस जय माता मंदिर परिसर पहुंचे। जीभ पर त्रिशूल घाेंपने वालों में से छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े तक शामिल थे। इस दौरान श्रद्धालुओं को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख पुजारिन मां कमलीनन्द गिरी ने बताया कि समारोह के अंतिम दिन 24 अगस्त को रथ यात्रा और हरियाली पूजन के वार्षिक महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लंगर का भी प्रबंध किया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 16 से 24 अगस्त तक वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed