फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   religious conversion

'देश में हिंदुओं की हर हाल में होगी घर वापसी'

Sat, 27 Dec 2014 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Dec 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
religious conversion

हिंदू महासभा ने एक बार फिर दोहराया है कि भारत हिंदुओं का देश है और गलती से इधर-उधर भटके हिंदुओं की हर हाल में घर वापसी होगी। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने वालों को हिंदू महासभा किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन


देश भर में अपने आप लोग हिंदू धर्म अपनाने में लग गए हैं और उनकी घर वापसी हो रही है। यह बात शुक्रवार को हिसार रोड पर महासभा की एक बैठक में सभा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कही।
विज्ञापन

हाफ जींस-टॉप और मल्टीमीडिया फोन पर हो बैन

religious conversion

धर्मपाल सिवाच ने कहा कि हाफ जींस टॉप व मल्टी मीडिया फोन रेप व छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए जिम्मेदार है, इस पर हर हाल में बैन होना चाहिए। क्योंकि मल्टीमीडिया फोन छात्र व छात्राओं के लिए हानिकारक है, मल्टीमीडिया फोन में अश्लील फिल्में होती हैं। जिसका लड़कों व लड़कियों पर गलत प्रभाव पड़ता है।

मुंह ढक कर स्कूटी चलाने वाले बचाते हैं अपराधियों को
उन्होंने कहा कि मुंह ढक कर स्कूटी और बाइक चलाने वाले लड़के व लड़कियां अपराधियों को बचाते हैं, क्योंकि अपराधी अपराध करके मुंह ढक कर फरार हो जाते हैं, जिससे पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम होती है।

इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भारद्वाज कुंगडिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेंद्र कटारिया, उमेश भारद्वाज, डा. पवन आर्य, देवेंद्र कौशिक, डा. रामकु मार शर्मा, संदीप गोयत, सुनील चौटाला, उमेद सिंह, बलवींद्र राणा और आशीष उर्फ पिंकू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed