{"_id":"993bb2af9057cdc8e0198e51e227bb4e","slug":"religious-conversion-case-at-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सामने आया धर्म परिवर्तन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सामने आया धर्म परिवर्तन का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हो रहे धर्म परिवर्तन समारोह का असर लुधियाना में भी देखने को मिल रहा है। लुधियाना के थाना डिविजन दो में एक महिला ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं जब वह मना करती है तो उसके साथ मारपीट करते है। जिसके बाद पुलिस ने महिला रानी के ब्यानों पर चौधरी, अफजल, उसके बेटे और श्रीकांत के खिलाफ धार्मिक भावनाओँ को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि ईसाई धर्म के कुछ लोगों ने शिव सैनिकों पर बीते मंगलवार चर्च की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर इसी थाने में केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को हुए ईसाई और शिव सेना विवाद में आज नया मोड़ आ गया। शिव सेना युवा मोर्चा के सदस्य एक रानी नाम की महिला को पुलिस के सामने पेश किया। शिव सेना के जिला प्रधान प्रेम खेड़ा की अगवाई में यह लोग महिला को साथ लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ लोग इसका धर्म बदलवाना चाहते है। वह काफी समय से पीछे लगे हुए है। वह जब भी पूजा पाठ करती है तो वह उसका विरोध करते है।
विज्ञापन
साथ ही जब ईसाई धर्म को कबूलने से मना करने की बात भी करती है तो वह उसके साथ मारपीट भी करते है। जिस कारण उसे परेशान किया जा रहा है। दबाव डाला जा रहा है कि वह ईसाई धर्म कबूल करे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में महिला के ब्यानों के मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ईसाई धर्म के लोगों ने आरोप लगाया था कि उनके गिरजा घर की जमीन पर शिव सेना के कुछ लोग इनके समुदाय के एक व्यक्ति के साथ मिल कब्जा करने आए और चर्च के कुछ लोगों के साथ मारपीट कर चले गए। इस मामले में पुलिस ने शिव सेना के प्रभारी समर डिसूजा, अवधेश शर्मा सहित 13 लोगों के खिलाफ धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस की तरफ से शिव सेना के कहने पर केस दर्ज करने के बाद लुधियाना में शिव सेना और ईसाई धर्म के लोगों में मतभेद बढ़ सकते है।