{"_id":"5e9ca7708ebc3e6fd22b3d0c","slug":"relief-two-more-patients-arrived-home-from-pgi-recovering-chandigarh-news-pkl372852030","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में दो और मरीज ठीक होकर गए घर, तालियां बजाकर बढ़ाया गया हौंसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में दो और मरीज ठीक होकर गए घर, तालियां बजाकर बढ़ाया गया हौंसला
Mon, 20 Apr 2020 02:17 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में दो दिनों में कोरोना के पांच नए मामले सामने आने से जहां एक ओर खलबली मची हुई है, वहीं इस बीच राहत देने वाली खबर भी आई है। रविवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पीजीआई में भर्ती मरीजों में से दो मरीजों की दोनों रिपीट टेस्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें रविवार दोपहर डिस्चार्ज कर दिया गया। इन दोनों मरीजों में एक सेक्टर-29 का 23 वर्षीय युवक और दूसरा सेक्टर-33 का 32 वर्षीय युवक शामिल हैं।
सेक्टर-23 वाला युवक दुबई से लौटे सेक्टर-30 के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव दोस्त के संपर्क में आने पर पॉजिटिव हुआ था जबकि सेक्टर-33 निवासी एनआरआई युवक है और कनाडा से पत्नी और बच्चों के साथ वापस शहर लौटा था। यहां आने पर पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों में कोरोना वायरस की पुष्टि की हुई थी।
विज्ञापन
युवक की पत्नी, मां, सास और बेटी पॉजिटिव हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है। शहर में अब कुल 13 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि कोरोना पॉजिटिव 13 मरीजों का अभी पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।