फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relief to pratap singh bajwa

बाजवा को राहत, कांग्रेस में बढ़ेगा घमासान

Mon, 19 May 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 May 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
relief to pratap singh bajwa

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को फिलहाल राहत मिल गई है। सोमवार शाम दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग में न तो इस्तीफों का दौर चला और न ही किसी पर गाज गिरने के संकेत दिए गए।

विज्ञापन


इससे बाजवा गुट ने राहत की सांस ली है। अब सबकी नजरें कुछ ही दिनों बाद होने वाली अगली सीडब्ल्यूसी मीटिंग पर रहेंगी। हालांकि प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलहर और तेज होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


बाजवा खुद भी गुरदासपुर से बुरी तरह हारे थे। उनकी अगुवाई में पार्टी भी सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी। जबकि, 2009 में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में आठ सीटें जीती थीं। उधर, कैप्टन ने ऐसे माहौल में भी भाजपा के दिग्गज अरुण जेटली को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया। नतीजों के बाद से ही कैप्टन गुट ने बाजवा को घेरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा गुट की सारी उम्मीदें सीडब्ल्यूसी पर

relief to pratap singh bajwa

सबसे पहले राणा गुरमीत सोढी ने बाजवा के इस्तीफे की मांग की थी। उसके अगले दिन केवल ढिल्लों समेत कई विधायकों और कैप्टन गुट के नेताओं ने बाजवा की जगह कैप्टन को प्रदेश प्रधानगी सौंपे जाने की मांग की थी।

बाजवा गुट की सारी उम्मीदें सीडब्ल्यूसी पर टिकी हुई थीं। अगर कार्यसमिति की मीटिंग में दूसरे बड़े नेताओं पर गाज गिरती या फिर वे इस्तीफे देते तो बाजवा को भी इस्तीफा देना पड़ता। लेकिन सीडब्ल्यूसी मीटिंग में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

इसके बाद हाईकमान की तरफ से बाजवा को फिलहाल राहत है। बाजवा गुट मान कर चल रहा है कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल समेत तमाम राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है। इतने सारे नेताओं पर एक साथ कार्रवाई हुई, तब उनके खिलाफ भी हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह और तेज होने केआसार बन गए हैं।

कैप्टन गुट को लग रहा था कि सीडब्ल्यूसी में खराब प्रदर्शन करने वाले प्रदेश प्रधानों के खिलाफ माहौल बनेगा, पर ऐसा हुआ नहीं। अब कैप्टन गुट के नेता बाजवा को घेरने के लिए नए सिरे से किलेबंदी करेंगे। कैप्टन खुद कार्यसमिति की मीटिंग में शामिल हुए थे। उनके लौटने के बाद पंजाब कांग्रेस में प्रधानगी की जंग तेज हो सकती है।

बाजवा ने करीबियों को किया आगाह

relief to pratap singh bajwa

प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने सोमवार को अपने चंडीगढ़ निवास पर करीबी नेताओं से मौजूदा हालात पर सलाह-मशविरा किया। सूत्रों के मुताबिक ,खडूर साहिब से उम्मीदवार हरमिंदर गिल, जालंधर के जिला प्रधान रजिंदर बेरी, अमृतसर देहाती प्रधान कुलजीत औजला समेत कई नेता बाजवा से मिले।

नजदीकियों का कहना था कि कैप्टन गुट लगातार बयानबाजी कर रहा है। इसका जवाब देना चाहिए, हार की सामूहिक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। लेकिन बाजवा ने उन्हें आगाह किया है कि कैप्टन गुट की बयानबाजी का कोई जवाब न दें। इससे हालत बिगड़ सकती है, जिसका नुकसान उन्हें ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed