फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to former minister Anil Joshi from Punjab and Haryana High Court

Punjab News: पूर्व मंत्री अनिल जोशी को हाईकोर्ट से राहत, अगले आदेश तक मामले के ट्रायल पर लगाई रोक

Wed, 13 Sep 2023 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Sep 2023 09:48 PM IST
सार

याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया और एक रैली का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके चलते उनके खिलाफ 31 अगस्त 2021 को अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
Relief to former minister Anil Joshi from Punjab and Haryana High Court
पूर्व मंत्री अनिल जोशी। - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना काल के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने व अन्य धाराओं में अमृतसर में दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली पूर्व मंत्री अनिल जोशी की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार समेत अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही जोशी के खिलाफ इस मामले में ट्रायल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए जोशी ने हाईकोर्ट को बताया कि वह अमृतसर में लोकप्रिय नेता हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो सत्ता पक्ष ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना आरंभ कर दिया। कोरोना काल के दौरान याचिकाकर्ता ने गरीबों की मदद की और भूखों तक भोजन पहुंचाया था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया और एक रैली का आयोजन किया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके चलते उनके खिलाफ 31 अगस्त 2021 को अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने कहा कि इस मामले में याची के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं। यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और ऐसे में इस एफआईआर को रद्द किया जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही अगले आदेश तक याची के खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed