फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to 20 thousand businessmen of Chandigarh on GST

जीएसटी को लेकर नई जानकारी आई सामने, 20 हजार कारोबारियों को मिलेगी राहत, जानें कैसे

Wed, 19 Jun 2019 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Relief to 20 thousand businessmen of Chandigarh on GST
जीएसटी - फोटो : File Photo

चंडीगढ़ के करीब 20 हजार कारोबारियों को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के तीन रिटर्न भरने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। जनवरी 2020 से कारोबारियों को तीन की जगह केवल एक ही रिटर्न फाइल भरनी होगी। नए प्रारूप का नाम आरईटी-1 होगा। लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए जीएसटी पोर्टल पर जुलाई 2019 से ट्रायल शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


जीएसटी फाइल करना कारोबारियों के लिए किसी समस्या से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान जीएसटी फाइल करने के सिस्टम में बदलाव की बात कही गई थी। अब सरकार ने कारोबारियों को जीएसटी भरने में बड़ी राहत दी है। कारोबारियों के लिए जीएसटीआर 1, 2 और 3 लागू किए गए थे।
विज्ञापन


व्यापारियों के विरोध के चलते इसमें केवल एक ही लागू हो सका था। यही नहीं, तब से इसका विरोध भी लगातार चल रहा था। इसके अलावा टैक्स कलेक्शन के लिए जीएसटीआर 3बी रिटर्न अस्थायी रूप से जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि वर्तमान में लागू सभी रिटर्न आगामी दिसंबर माह से खत्म हो जाएंगे। जनवरी में इसकी जगह आरईटी-1 लागू हो जाएगा। जनवरी 2019 का रिटर्न 20 जनवरी 2020 तक अनिवार्य रूप से भरना होगा।

इसके साथ जीएसटी का नया प्रारूप लागू हो जाएगा। इसके अलावा तिमाही में रिटर्न दाखिल करने वालों को भी 20 जनवरी तक अपना रिटर्न दाखिल करना जरूरी होगा। इस संदर्भ में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी का कहना है कि आरईटी-1 लागू होने से कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

पीएमटी-08 करना होगा दाखिल
तीन महीने में रिटर्न भरने वाले कारोबारियों को अब नवंबर में रिटर्न भरने की जरूरत नहीं होगी। इन लोगों को 20 जनवरी तक अनिवार्य रूप से रिटर्न दाखिल करना होगा। 3बी की जगह अब इन्हें पीएमटी-08 फाइल करना है।

ऐसे होगी इनवाइस अपलोड
नए रिटर्न आरईटी-1 के दो संलग्नक होंगे। इनका नाम एनएक्स-1 और एनएक्स-2 दिया गया है। जनवरी से एनएक्स-1 पर हर महीने आने वाली 10 तारीख तक इनवाइस लोड करनी होगी। ऑफलाइन की भी सुविधा मिलेगी। कारोबारी एनएक्स-1 में जो ब्योरा अपलोड करेंगे, उसे एनएक्स-2 में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed