{"_id":"03d4839422810a7ab5b4d4d54b026221","slug":"relief-property-collector-rate-dicreased-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कलेक्टर रेट फिर से घटे, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कलेक्टर रेट फिर से घटे, लोगों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 15 Jul 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को बड़ी राहत देते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर रेट घटा दिए हैं। अलग-अलग इलाकों में प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट दस से बीस फीसदी तक घटाए गए हैं। इससे मंदी से जूझ रहे शहर के प्रॉपर्टी कारोबार के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
मोहाली में कलेक्टर रेट काफी ज्यादा थे। वहीं, प्रॉपर्टी कारोबार में मंदी चल रही थी। पिछले दिनों मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर यह मांग की थी कि कलेक्टर रेट में राहत दी जाए, ताकि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त शुरू हो सके।
विज्ञापन
इसके बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को कलेक्टर रेट घटाने का ऐलान किया। तहसीलदार रविंदर बांसल और नायब तहसीलदार गुरप्रीत ढिल्लों ने एमपीसीए के प्रधान अशोक गोयल को कलेक्टर रेट घटाने के संबंध में पत्र सौंपा।
विज्ञापन
एमपीसीए के पूर्व प्रधान शलिंदर आनंद ने कहा कि यह प्रशासन का अच्छा फैसला है। इससे मंदी से जूझ रहे प्रॉपर्टी बाजार में बूम आएगा।
रिहायशी इलाके
सेक्टर-53-57, 59 (फेज चार, पांच), सेक्टर-63 (फेज नौ) - 24500 से घटाकर 22000 रुपये प्रति वर्ग गज किया क्लेक्टर रेट।
सेक्टर-60 (फेज 3बी1 व 3बी2), सेक्टर 66-71 - 26500 से 24000 रुपये प्रति वर्ग गज किया।
सेक्टर-64 (फेज दस), सेक्टर 65 (फेज 11) में 25500 से 23000 रुपये किया।
सेक्टर-74 ए में 17000 से 16000 रुपये किया रेट।
सेक्टर-76-80 में 23000 से 21000 रुपये किया रेट।
सेक्टर-85-89, 90-91 में 15000 से 14000 रुपये किया।
सेक्टर-92-104 में 14000 से 13000 रुपये किया।
सेक्टर-104 के बाद वाले सेक्टर - 13000 से 12000 रुपये किया।
सेक्टर-122 (39 वेस्ट) - 11000 से 10000 रुपये
कॉमर्शियल
सेक्टर 53-56, 57-59, 63-69 - 1.15 लाख से घटाकर एक लाख रुपये प्रति वर्ग गज
सेक्टर 60-61 - 1.20 लाख से 1.10 लाख रुपये
सेक्टर 70 - 1.20 लाख से 1.10 लाख रुपये
सेक्टर 66ए, 71-91 में 80 हजार से 50 हजार रुपये
सेक्टर 92-104 - 75 हजार से 50 हजार रुपये
104 के बाद वाले सेक्टर - 70 हजार से 45 हजार रुपये
सेक्टर 122 - 50 हजार से 30 हजार रुपये
इंडस्ट्रियल
फेज एक से नौ - कोई बदलाव नहीं
सेक्टर 62 ए, 82,83 - दस हजार से आठ हजार रुपये प्रति वर्ग गज