फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief: Markets will open daily till 9 pm from today, now vaccines will be administered in hospitals even at night

राहत: आज से रोजाना रात 9 बजे तक खुलेंगे बाजार, अस्पतालों में अब रात में भी लगेगा टीका

Wed, 30 Jun 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Relief: Markets will open daily till 9 pm from today, now vaccines will be administered in hospitals even at night
चंडीगढ़। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन की ओर से लोगों को राहत देने का क्रम जारी है। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर के सभी बाजारों को रात नौ बजे तक खोलने का आदेश दे दिया। वहीं, सरकारी अस्पतालों में अब रात में भी टीका लगवाने की सुविधा शुरू करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

शहर में अब रोजाना 10 से भी कम कोरोना के मामले आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा सबकुछ धीरे-धीरे खोला जा रहा है। इसी कड़ी में दुकानों को रात 9 बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई है। हालांकि 11 बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू को अभी जारी रखा गया है। प्रशासक बदनौर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह कोरोना के सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसार सकता है। उन्होंने दुकानदारों को भी निर्देश दिया है कि वह खुद भी मास्क पहनें और ग्राहकों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

बैठक में खाद्य व आपूर्ति विभाग के सचिव विनोद पी कावले ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब तक उन्होंने 90 फीसदी राशन का वितरण कर दिया है। इस समीक्षा बैठक में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के साथ, स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, वित्त सचिव विजय नामदेव राव जड़े, डीजीपी संजय बेनीवाल, पीजीआई निदेशक, पंचकूला और मोहाली के डीसी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पीजीआई की लैब में भी होगी जिनोम सीक्वेंसिंग
पीजीआई के निदेशक डॉ. जगतराम ने बताया कि अब पीजीआई के लैब में भी जिनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। अभी तक सैंपल को एनसीडीसी पुणे और दिल्ली भेजा जाता है, जिसमें काफी समय लग जाता है इसलिए अब पीजीआई में ही जिनोम सीक्वेंसिंग को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीजीआई में कोरोना वायरस के 85 गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 9 चंडीगढ़, 55 पंजाब, 16 हरियाणा, तीन हिमाचल प्रदेश और दो अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। बताया कि पीजीआई द्वारा बीते दिनों 7,724 कोरोना वायरस के नमूने एकत्रित किए गए थे, जिनमें संक्रमण दर 0.69 फीसदी मिली। प्रो. जगतराम ने बताया कि पीजीआई में रोजाना करीब 100 सर्जरी की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित करीब 1500 मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीरो सर्वे शुरू कर दिया गया है और अब तक करीब 10 प्रतिशत का काम पूरा भी कर लिया है। प्रशासक ने लोगों से आग्रह किया कि वह पीजीआई के सर्वे में अपना सहयोग दें। यह कोरोना के खात्मे में बेहद सहायक साबित होगा। प्रो. जगतराम ने यह भी बताया कि 2000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा चुकी है और वह जल्द ही शुरू हो जाएगा।

जीएमसीएच-32 में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के जरिए शुरू होगी शारीरिक ओपीडी
जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. जसबिंदर कौर ने बताया कि बीते दिनों उनकी तरफ से 4,413 कोरोना वायरस के नमूने एकत्रित किए गए, जिसमें संक्रमण की दर 0.84 प्रतिशत मिली है। बताया उनके यहां ब्लैक फंगस के करीब 26 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से पांच कोरोना से जुड़े हैं। बताया कि जीएमसीएच-32 में सर्जरी शुरू कर दी गई है और अगले सप्ताह से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के जरिए शारीरिक ओपीडी भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि उनके द्वारा बीते दिनों 11,270 नमूने एकत्रित किए गए, जिनमें संक्रमण की दर 1.4 फीसदी मिली। वहीं, रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। डॉ. कंग ने बताया कि शहर में अब तक 5,11,872 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अभी भी 38 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध है, इसलिए बुधवार से शहर के सभी सिविल अस्पताल और जीएमएसएच-16 में शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भी टीका लगाने लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed