फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief in the morning, trouble all day long... Chandigarh sweltering under the scorching heat

Chandigarh News: सुबह राहत, दिनभर आफत... भीषण गर्मी से तपा चंडीगढ़

Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Relief in the morning, trouble all day long... Chandigarh sweltering under the scorching heat
चंडीगढ़। शहर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन गर्मी की तीव्रता में कोई खास कमी महसूस नहीं हुई। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय मौसम ने कुछ राहत जरूर दी। सुबह छह से आठ बजे के बीच शहर में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं सुबह 8:10 बजे से 8:30 बजे तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। करीब 20 मिनट तक चली हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी और पारा लगातार बढ़ता गया। इसके बावजूद बीच-बीच में चल रही तेज हवाएं कुछ राहत देती रहीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण सुबह हल्की ठंडी हवाएं चलीं लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 से 26 मई तक गर्मी से राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 24 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी तरह 25 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि 26 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने को कहा गया है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बढ़ती गर्मी के चलते निजी और एडेड स्कूल बंद
23 मई से लागू होंगी समर वेकेशन, 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन क्लास की अनुमति
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के सभी सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 23 मई से समर वेकेशन लागू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कई निजी और एडेड स्कूलों में अभी भी फिजिकल क्लासेस चल रही थीं जबकि बढ़ती गर्मी बच्चों की सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है।

बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन क्लास लगाने की अनुमति दी गई है। वहीं आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह छुट्टियां रहेंगी और उन्हें किसी भी तरह की ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाओं में नहीं बुलाया जाएगा। प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed