{"_id":"5cabb4af4f7b5348660ad28edd89c156","slug":"relief-house-not-broken-in-kambwala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: कैंबवाला में अब नहीं तोड़े जाएंगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कैंबवाला में अब नहीं तोड़े जाएंगे मकान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंबवाला गांव के निवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में वीरवार को डीसी से मिलकर मकान न गिराने संबंधी ज्ञापन सौंपा। डीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मकान नहीं गिराए जाएंगे।
विज्ञापन
लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि अब कोई मकान नहीं बनाना चाहिए। बाद में संजय टंडन ने गांव पहुंचकर धरना समाप्त करवाया। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान डॉ हुकम चंद ने भी डीसी को अलग से ज्ञापन सौंपा है। सांसद किरण खेर ने भी डीसी से फोन पर बात की।
विज्ञापन
कैंबवाला गांव के लोगों को प्रशासन ने नोटिस दिया था कि अवैध रूप से बने उनके स्ट्रक्चर को तोड़ा जाएगा। इसके लिए 11 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
टंडन के नेतृव में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी से उनके कार्यालय में मिला इस प्रतिनिधमंडल में मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी, पंचायत समिति के चयेरमैन शिंगारा सिंह, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान डॉ हुकम चंद, राजेश गुप्ता, पूर्व सरपंच माम चंद राणा, बलविंद्र शर्मा, सोनू सरंपच, सारंगपुर के सरपंच साधू सिंह व अन्य गांव के कई पंच- सरपंच थे।
संजय टंडन ने डीसी से कहा कि प्रशासन सर्दी के मौसम में शहर में टेंपरेरी टेंट लगाकर लोगों को ठंड से बचाने की व्यवस्था करता है। जबकि कैंबवाला में लोग अपने घर बनाकर रह रहे हैं।
मानवीय आधार पर उनके मकान नहीं गिराए जाने चाहिए। डीसी ने आश्वासन दिया कि कल कैबवाला गांव में कोई तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। साथ में लाल डोरे के बाहर अब किसी तरह का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।
इससे पहले भाजपा नेताओं ने संासद किरण खेर के साथ भी फोन पर संपर्क किया और उन्होंने भी अधिकारियों को फोन पर कैंबवाला में किसी किस्म का तोड़ फोड न करने का निर्देश दिया।
रामबीर भट्टी ने बताया कि डीसी से आश्वासन मिलने के बाद संजय टंडन गांव कैंबवाला जाकर धरना दे रहे लोगों को आश्वासन दिया कि मकान टूटने की वजह से भयभीत धरने पर बैठे थे।
टंडन ने वहां पर जाकर उनका धरना समाप्त करवाया व उनको संबोधित करते हुऐ कहा कि ग्रामीणों के साथ कोई किसी किस्म की जोर जबरदस्ती या धक्केशाही नही होने दी जायेगी।