फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from Toll Tax to Haryana Public.

टोल टैक्स में मिलने वाली है छूट, तैयार रहें

Wed, 13 Aug 2014 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Aug 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Relief from Toll Tax to Haryana Public.

हरियाणा मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र की 2008 की टोल नीति के तहत उच्च टोल शुल्क को कम करने के लिए संशोधित टोल नीति को स्वीकृति प्रदान की है। संशोधित टोल नीति 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


संशोधित टोल नीति के तहत लोगों को विभिन्न टोल प्लाजा के लिए छूट सुविधा दी जाएगी। एनएच-71 पर डीघल टोल प्वाइंट पर झज्जर के 92 गांव, रोहतक के 78 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। एनएच-71-ए के मामले में मकडौली कलां टोल प्वाइंट पर रोहतक के 74 गांव, झज्जर के दो गांव और सोनीपत के 33 गांव के निवासी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


एनएच-71 ए पर डाहर टोल प्वाइंट के मामले में जिला पानीपत एवं सोनीपत के 92 गांवों के निवासी लाभान्वित होंगे। एनएच-71 के मामले में गंगयाच जाट टोल प्वाइंट पर जिला रेवाड़ी के 224 गांव के निवासी टोल में छूट से लाभान्वित होंगे। एनएच-2 के मामले में पलवल टोल प्वाइंट पर पलवल के 222 गांव को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कार और जीप मालिकों को लोकल पास जारी करने के मामले में यह छूट सुविधा दोनों, हरियाणा तथा अन्य राज्यों के पंजीकरण संख्या वाले वाहनों को उपलब्ध होगी। राज्य सरकार लोकल पास पर 75 प्रतिशत छूट देगी।

डीघल, मकडौली कलां, ढाहर और गंगयाच जाट के चार टोल प्लाजा से 35 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कार एवं जीप मालिकों के मामले में जारी किए जाने वाले मासिक पासों के लिए 75 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी।

इन टोल प्लाजा के 30 किलोमीटर के दायरे में हल्के वाहन (टाटा 407) बस एवं जेसीबी के मालिकों के मामले में मासिक पास जारी करने के लिए सरकार 50 प्रतिशत खर्च वहन करेगी। मासिक पास के लिए लोगों को संबंधित एसडीएम के पास आवेदन करना होगा।


पलवल में टोल प्लाजा के 20 किमी. दायरे में निवासियों को कार/जीप पर 75 फीसदी मासिक छूट मिलेगी जबकि एनएच-71 ए के टोल प्लाजा के 20 किमी. और एनएच-71ए के टोल प्लाजा के 30 किमी. व 35 किमी. के दायरे में ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed