{"_id":"5cf8ef13bdec2207066cb72b","slug":"relief-from-hotness-after-rain-and-hail-storm-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः तपती गर्मी और लू से लोगों को मिली राहत, कुरुक्षेत्र में 30 मिनट में तीन बार ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः तपती गर्मी और लू से लोगों को मिली राहत, कुरुक्षेत्र में 30 मिनट में तीन बार ओलावृष्टि
Thu, 06 Jun 2019 04:49 PM IST
खुशबू गोयल
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 06 Jun 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ ओले पड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार गर्मी और तपती लू से लोगों को राहत मिल ही गई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बारिश की ठंडी फुहारें पड़ीं तो लोगों को सांस आई। शहर में 30 मिनट के अंदर तीन बार ओले पड़े। इससे पहले ठंडी हवाएं चल रही थीं, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया था।
पिछले 10 दिनों से कहर बरपा रही गर्मी से वीरवार को हुई ओलावृष्टि से बड़ी राहत मिली। कुरुक्षेत्र में 28 मई को तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा था, इसके बाद 29 और 30 मई को भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा। पिछले दस दिनों में पिछले दो दिन ऐसे रहे, जिसमें गर्म हवा के मिजाज में थोड़ी राहत के साथ तरावट महसूस की जा रही थी। लेकिन प्रचंड गर्मी का असर बरकरार था।
वीरवार दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर मौसम ने करवट ली और हलकी बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहावना होता दिखा। हल्की सी बौछार के बाद बारिश की बूंदे थम गईं। पौने चार बचे बारिश की मोटी मोटी बूंदों के साथ अचानक तेज ओलावृष्टि हुई। करीब दो मिनट तक ताबड़तोड़ ओले पड़े, मगर कुछ ही देर बाद बंद हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद बारिश भी थम गई, लेकिन पांच मिनट बाद ही धीमी गति से ओले गिरना फिर शुरू हो गए। इसके बाद करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। तीसरी बार पहले से बड़े आकार के ओले गिरना शुरु हुए। यह ओलावृष्टि आसपास के इलाकों के साथ थानेसर शहर में करीब तीन मिनट तक लगातार जारी रही।