{"_id":"64677801e1e4c003d20da2a5","slug":"relief-from-high-court-to-10-aap-leaders-including-cm-bhagwant-mann-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम भगवंत मान समेत 10 आप नेताओं को हाईकोर्ट से राहत, चंडीगढ़ अदालत में ट्रायल पर 10 जुलाई तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम भगवंत मान समेत 10 आप नेताओं को हाईकोर्ट से राहत, चंडीगढ़ अदालत में ट्रायल पर 10 जुलाई तक रोक
Fri, 19 May 2023 07:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 May 2023 07:00 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने इन नेताओं की याचिकाओं पर उन्हें राहत देते हुए उनके खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले में रोक के आदेश को जारी रखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर शेरगिल, अमन अरोड़ा समेत 10 आप नेताओ के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में ट्रायल पर रोक जारी रहेगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगने के बाद यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
2020 में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में तब आम आदमी पार्टी के भगवंत मान, हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। इस प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई थी। तब चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान समेत इन सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
यह केस चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल चल रहा है। इसी एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर भगवंत मान, अमन अरोड़ा व अन्य आप नेताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने इन नेताओं की याचिकाओं पर उन्हें राहत देते हुए उनके खिलाफ ट्रायल पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले में रोक के आदेश को जारी रखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन