फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from heat...minimum temperature reached record level, maximum also below normal

Chandigarh News: गर्मी से राहत... रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, अधिकतम भी सामान्य से कम

Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat...minimum temperature reached record level, maximum also below normal
चंडीगढ़। शहरवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत मिली हुई है। न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है लेकिन अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार से फिर शहर का मिजाज बदल सकता है। बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।शहर में वीरवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर न्यूनतम पारा अब इससे भी नीचे गया तो कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट जाएगा, क्योंकि आज तक मई माह में न्यूनतम तापमान चार मई 2023 को ही 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले कभी भी मई महीने में न्यूनतम तापमान इससे कम नहीं गया। कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटने में सिर्फ 0.2 डिग्री का अंतर रह गया है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अब शुक्रवार का दिन साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है। बता दें कि एक मार्च से दो मई शाम 5.30 बजे तक शहर में 54.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed