फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from heat in many districts of Punjab after light rain and storm

धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से राहत, गर्मी से तप रहे लुधियाना-बठिंडा और फरीदकोट में गिरा तापमान

Thu, 28 May 2020 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat in many districts of Punjab after light rain and storm
आंधी और बारिश से बदला मौसम।

पिछले कई दिनों से पूरा पंजाब गर्मी से जूझ रहा है। लेकिन गुरुवार को धूल भरी आंधी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके साथ लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की। लुधियाना के लोगों को भी गुरुवार दोपहर को उस समय राहत मिली जब तेज आंधी के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों में तेज आंधी चलेगी और बारिश की भी संभावना है। महानगर का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार दोपहर को तेज आंधी चलने के बाद तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। पीएयू मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. केके गिल ने बताया कि 31 मई तक इसी तरह आंधी चलने और बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कुछ दिन पहले धान की बिजाई की है, उन्हें कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जिन किसानों को बिजाई अभी करना है वह एक-दो दिन रुक जाएं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा में बारिश से तापमान में गिरावट 
लगातार बढ़ रही गर्मी से बठिंडा के लोगों को बारिश ने थोड़ी राहत दी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.0 और अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। शाम करीब चार बजे कुछ समय थोड़ी बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से एकदम राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि अगले एक दो दिन में बारिश की संभावना है। किसान जोरा सिंह ने कहा कि बारिश चाहे थोड़ी हुई लेकिन उनकी चिंता दूर हो गई, क्योंकि गर्मी की वजह से खेतों में सब्जियां झुलस रही थीं।

फरीदकोट में बारिश ने दी राहत

पूरे फरीदकोट में गुरुवार शाम धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज रफ्तार आंधी के कारण कुछ जगहों पर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए जिसके चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। 

गढ़शंकर: गर्मी से एक व्यक्ति की मौत
गढ़शंकर के गांव फतेहपुर खुर्द में नहर किनारे कच्चे रास्ते पर स्थित झाड़ियों में से करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के बारे में एक व्यक्ति ने गांव के सरपंच भाग सिंह को सूचना दी। एसएचओ इंस्पेक्टर इकबाल सिंह व एसआई चतविंदर सिंह की पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची। 

मृतक की पहचान महिंदर सिंह निवासी गांव कजला, सदर थाना बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव के पास उसका साइकिल खड़ा था। लगता है कि व्यक्ति वहां आराम करने के लिए रुका होगा और गर्मी के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी तरसेम कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed