फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief from cold wave in Punjab for next five days

Weather Update: पंजाब में आज से बदलेगा मौसम, अगले पांच दिन शीतलहर से राहत

Fri, 20 Jan 2023 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 01:52 AM IST
सार

आईएमडी ने कहा, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है।

विज्ञापन
Relief from cold wave in Punjab for next five days
Punjab Weather Update: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में आज से मौसम बदल जाएगा। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को कई शहरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। 23 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव आएगा और पंजाब के सभी शहरों में 25 जनवरी तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि इस बीच सूबे में हवाएं 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल सकती हैं। वहीं, पहाड़ों में 25 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के आने से पंजाब में अगले पांच दिन शीतलहर से राहत रहेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। फरीदकोट में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने कहा, एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed