फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief for long route passengers, inquiry center started at ISBT-43

Chandigarh News: लॉन्ग रूट के यात्रियों के लिए राहत, आईएसबीटी-43 पर पूछताछ केंद्र शुरू

Fri, 30 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Relief for long route passengers, inquiry center started at ISBT-43
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने लॉन्ग रूट के यात्रियों की सुविधा के लिए आईएसबीटी-43 पर नया पूछताछ केंद्र शुरू किया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा। लोग यहां पर बस के समय और काउंटर नंबर आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। सीटीयू और हिमाचल रोडवेज का काउंटर खुल चुका है और आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के बसों की भी यहीं से जानकारी मिल सकेगी। सीटीयू की तरफ से बताया गया कि आईएसबीटी-43 पर पूछताछ केंद्र पहले भी मौजूद था, लेकिन वह बहुत पुराना हो चुका था और वहां पर खास व्यवस्था नहीं थी। लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए पुराने पूछताछ केंद्र को ही अब मॉडर्न बनाया गया है। यहां पर कुल छह काउंटर हैं, जिसमें चार अन्य राज्यों के रोडवेज के लिए हैं जबकि दो काउंटर पर सीटीयू के कर्मी बैठेंगे। इसमें से एक को पूछताछ के लिए जबकि दूसरे पर पार्किंग के लिए बसों के फास्टैग को रिचार्ज करने के उद्देश्य से आरक्षित किया गया है। सिटी बस सर्विस के जीएम यशजीत गुप्ता ने बताया कि पुराने पूछताछ केंद्र को नया रूप दिया गया है। व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। कर्मचारियों के लिए एसी की व्यवस्था भी की गई है। यह 24 घंटे खुला रहेगा। सीटीयू के कर्मी तीन शिफ्टों में यहां पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस नए पूछताछ केंद्र के शुरू होने के बाद से लोगों को बसों के समय और काउंटर नंबर आदि की जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed