फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief filled news for those moving from Chandigarh to Indore

इंदौर जाने वालों के लिए राहत भरी खबर

Thu, 24 Oct 2013 02:16 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
Relief filled news for those moving from Chandigarh to Indore
रेलवे की ओर से फेस्टिवल सीजन में इंदौर के लिए चलाई गई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार से चलेगी। हालांकि, इंदौर से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन वीरवार से चलेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन 29 नवंबर तक चलाई गई है और चंडीगढ़ से इंदौर के बीच कुल सात फेरे लगाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से हर शुक्रवार को शाम 7.10 पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5.35 पर इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का स्टापेज अंबाला, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, तुगलकाबाद, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, उज्जैन, देवास होगा।

वापसी में यह ट्रेन हर वीरवार को इंदौर से रात 8.35 पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 5.55 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इस ट्रेन में स्लीपर के अलावा एसी टू टियर, एसी थ्री टियर और स्लीपर के कोच होंगे। ट्रेन में एक नवंबर के लिए तो सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि, अन्य तारीखों में ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी टू टियर का चंडीगढ़ से इंदौर का किराया 1665 रुपये होगा, जबकि स्लीपर का किराया 425 रुपये और थर्ड एसी का 1145 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed