{"_id":"60b1519c8ebc3e1f571f9638","slug":"relief-decreasing-infection-reduces-the-number-of-calls-to-the-help-desk-chandigarh-news-pkl4148496151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात, कम होते संक्रमण ने हेल्प डेस्क पर कॉल की संख्या कर दी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बात, कम होते संक्रमण ने हेल्प डेस्क पर कॉल की संख्या कर दी कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के मरीजों की मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले कॉल की संख्या आधे से भी कम हो गई है। 20 से 25 दिन पहले जिन हेल्पलाइन नंबरों पर 24 घंटे घंटी बजती रहती थी, उन पर अब पूरे दिन में करीब 500 कॉल आ रहे हैं। इससे जहां एक तरफ हेल्पलाइन पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं संक्रमण दर कम होने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता भी काफी हद तक कम हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण दर कम होने से राहत मिली है, लेकिन इस राहत को बरकरार रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी और जागरूकता जरूरी है।
बॉक्स
आधे से भी कम हुए एक्टिव केस
मई के शुरू के 10 दिनों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज थी। 1 से 10 मई के बीच 2 दिन (3 और 7 मई को ) 890 संक्रमित मरीज मिले थे। उस दौरान शहर में एक्टिव केस की संख्या 8000 से ज्यादा थी। वहीं 27 मई को संक्रमित मरीजों की संख्या 200 पर पहुंच गई है। वहीं शहर में 3129 एक्टिव केस हैं।
बॉक्स
बीमार से ज्यादा सामान्य लोग कर रहे कॉल
कोरोना हेल्पलाइन के कर्मचारियों के अनुसार अब हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले ज्यादातर लोग कोरोना की बजाय टीकाकरण से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं, जिसमें टीकाकरण की साइट कब खुलेगी, टीका लगने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीका कब तक उपलब्ध होगा, जैसे सवाल पूछे जा रहे हैं। पहले एंबुलेंस की उपलब्धता और होम आइसोलेशन किट से संबंधित सबसे ज्यादा सवाल पूछे जा रहे थे।
विज्ञापन
बॉक्स
ये हैं हेल्प डेस्क के नंबर
अस्पताल हेल्प डेस्क नंबर
जीएमएसएच 16 - 2752038, 9779558282
0172-2720105, 0172-2728703
सिविल अस्पताल सेक्टर 22- 7087577447
ईस्ट जोन सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 45- 0172-2634074
एक जोन सिविल हॉस्पिटल मनीमाजरा- 01722738087
ईस्ट जोन जीएमसीएच 32- 9646121642
कोट- संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। इससे कोविड-19 अस्पताल भी खाली होने लगे हैं, लेकिन अब भी लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। लापरवाही का नतीजा तीसरी लहर के रूप में सामने आ सकता है।
-डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य