फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief: Corona patients are steadily decreasing; Concern: Death is not curbed

राहत : कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार हो रही कम, चिंता : मौतों पर नहीं लग रहा अंकुश

Thu, 01 Oct 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relief: Corona patients are steadily decreasing; Concern: Death is not curbed
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। 15 सितंबर तक पॉजिटिव मरीजों की प्रतिदिन 340 से 350 तक मामले आने लगे थे, लेकिन अब ये संख्या आधे से भी कम पर पहुंच गई है। इससे स्वास्थ विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से हो रही मौतों पर काबू न मिलना उनकी चिंता को बढ़ाने का काम कर रहा है। प्रतिदिन तीन से चार मरीजों की मौत की पुष्टि की जा रही है। संक्रमित मरीज इससे बेहद डरे हुए हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि इसे लेकर ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मरने वाले मरीजों में 90 फीसदी क्रॉनिक बीमारियों से ग्रस्त पाए गए हैं। वहीं विशेषज्ञ मौजूदा स्थिति में पहले से ज्यादा सजग रहने की सलाह भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि संक्रमण पर काबू पाने वाली स्थिति में सावधानी बरतना ज्यादा जरूरी होता है, ताकि नियंत्रण की स्थिति को बरकरार रखा जा सके।
विज्ञापन

बॉक्स
क्रॉनिक मरीज बरतें सावधानी
वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. रमनीक सिंह बेदी का कहना है कि कोरोना के कारण डायबिटीज, हाइपरटेंशन, किडनी, कैंसर और अन्य ऐसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों पर ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। उस स्थिति में जरूरी है कि वह संक्रमण से बचाव के मानकों का बेहद सावधानीपूर्वक पालन करें। दवाओं का सेवन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही करें। खानपान व व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें। घर से बाहर निकलना जहां तक हो सके नजरअंदाज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि नए मरीज मौत
30 सितंबर 129 4
29 सितंबर 138 5
28 सितंबर 171 6
27 सितंबर 173 2
26 सितंबर 270 0
25 सितंबर 244 1
24 सितंबर 253 7
23 सितंबर 180 10
22 सितंबर 266 4
21 सितंबर 240 3
कोट-
कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या का कम होना एक सकारात्मक पक्ष है। ऐसी स्थिति में हम सभी को संक्रमण से बचाव के मानकों का बेहद कड़ाई से पालन करना होगा, ताकि इस क्रम को जारी रखा जा सके। मास्क के प्रयोग को लेकर बेहद सावधानी बरतें।
-डॉ रविन्द्र, पीजीआई कम्युनिटी मेडिसीन एंड स्कूल ऑफ हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed