फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relatives of a woman upset by Navjot Singh Sidhu tweet

पंजाब: सिद्धू ने सड़क पर लेटी महिला की फोटो की ट्वीट, अब परिजनों ने सोशल मीडिया से डिलीट करने को कहा

Sun, 10 Apr 2022 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 10:03 PM IST
सार

मां ने मांग की है कि उसकी फोटो सोशल मीडिया से हटा दी जाए। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने महिला को मां और भाई के साथ घर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
Relatives of a woman upset by Navjot Singh Sidhu tweet
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट से बरनाला की एक महिला परेशानी में पड़ गई। शनिवार को सिद्धू ने ट्विटर हैंडल पर सड़क पर लेटी महिला की फोटो साझा कर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी यह तस्वीर साझा की थी। अब परिजनों ने सोशल मीडिया से फोटो हटाने के लिए पूर्व कांग्रेस प्रधान को कहा है।

विज्ञापन


सिद्धू की पोस्ट के बाद पंजाब पुलिस ने रविवार को बयान जारी किया है। बरनाला के पुलिस अधिकारी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि 33 वर्षीय महिला बस से मनसा के बुढ़लाडा से बरनाला के धनौला कुछ किताबें और घरेलू सामान खरीदने आई थी। पीरखाना रोड पर रात बिताने के लिए जगह नहीं मिलने के बाद, उसने अपने दुपट्टे से खुद को ढक लिया और सड़क के किनारे लेट गई। शनिवार की सुबह कुछ राहगीर उसे धनौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने महिला की मां और भाई को स्वास्थ्य केंद्र बुलाया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को महिला की मां ने बयान दिया है कि उनकी बेटी अवसाद से ग्रस्त है। पुलिस ने यह भी कहा कि उनके हाथ-पैर बंधे नहीं थे। मां ने मांग की है कि उसकी फोटो सोशल मीडिया से हटा दी जाए। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने महिला को मां और भाई के साथ घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मान साहब धनौला में हाईवे पर एक युवती को हाथ-पैर बांधकर पीटा गया और खेमकरण में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। राज्य में कानून का डर नहीं रहा। अगर ऐसी ही कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रही तो यहां कोई नहीं रहेगा। विदेशियों को आमंत्रित करने से पहले यहां मौजूद तीन करोड़ पंजाबियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। - नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed