फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relatives grab 16 lakh jewelery, case registered

रिश्तेदार ने 16 लाख के आभूषण हड़पे, केस दर्ज

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Relatives grab 16 lakh jewelery, case registered
चंडीगढ़। सेक्टर-24 निवासी से एक रिश्तेदार ने महंगे दामों पर बेचने का झांसा देकर 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण हड़प लिए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी मनोज गोयल उर्फ मोनी और उसकी मां निर्मला देवी के खिलाफ धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विनीत गुप्ता ने बताया कि पहले निर्मला देवी व उनकी मां नरवाना में रहती थी। निर्मला देवी उनकी मां की बुआ हैं। उनके घर में पुराना सोना पड़ा था। जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो उसे बेचने का मन बनाया। साल 2017 में मनोज गोयल उर्फ मोनी व उसकी मां निर्मला देवी ने कहा कि उनकी मुंबई, दिल्ली समेत कई जगह अच्छी जान-पहचान है और वह सोने को महंगे दामों में बेच देंगे। उन्हें करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण दे दिए। मां-बेटा पहले तो कहते रहे कि अभी अच्छी रकम नहीं मिल रही और फिर ऐसे ही टाल मटोल करते रहे। कई बार संपर्क किया, लेकिन हर बार वह टालते रहे। जब विनीत ने अपने आभूषण वापस मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed