फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reindeer and Cobra on Road in Panchkula

पंचकूलाः सड़कों पर दौड़ता दिखा बारहसिंगा और कोबरा, देखकर सहमे लोग और वाहन चालक

Mon, 05 Nov 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Reindeer and Cobra on Road in Panchkula
सड़कों पर दौड़ता दिखा बारहसिंगा
सड़क पर बारहसिंगा को देखकर लोग सहम गए, वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ टीम को दी, जो तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन, टीम के पहुंचने से पहले ही वह गायब हो गया। इसके बाद भी टीम के सदस्य उसकी तलाश में जुटे रहे। वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्यों ने बताया कि सबसे पहले सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-10 में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसके कुछ ही देर बाद फोन पर जानकारी मिली कि इसी सेक्टर में बारहसिंगा दिखाई दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारहसिंगा सुबह से लेकर शाम करीब चार बजे तक शहर के सेक्टरों में घूमता रहा। जिसे देखकर लोग घरों में दुबक गए। वहीं जब वह सड़क पर पहुंचा तो वाहनों की स्पीड धीमी पड़ गई। कुछ लोगों ने तो हादसे से बचने के लिए वाहनों को साइड में लगा लिया। लोगों ने बताया कि बारहसिंगा सेक्टर-10, सेक्टर-16, सेक्टर-15 के भीतरी सड़कों पर काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद वह रेलवे लाइन को क्रास को गुप्तचर विभाग कार्यालय की तरफ निकल गया।
विज्ञापन


वहीं वाइल्ड लाइफ की टीम उसे पकड़ने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। टीम के सदस्यों का कहना था कि यदि उसे ज्यादा परेशान करेंगे तो वह किसी को भी अपना निशाना बना सकता है। इसलिए रात के समय इसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिब्बी के पास मिला पांच फीट का कोबरा
वाइल्ड लाइफ टीम के सदस्यों ने बताया कि उन्हें रविवार को सूचना मिली कि टिब्बी के पास गांव के एक घर में सांप घुस आया है। सांप के डर से घरवाले भीतर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसकी सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और उसे घर के अंदर से बाहर निकलने की कोशिश में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद जब वह बाहर निकला तो उसे देखकर दंग रह गए, क्योंकि यह कोई साधारण सांप नहीं बल्कि करीब 30 से 40 साल पुराना और करीब पांच फीट लंबा कोबरा था। जो लगातार फुंकार मार रहा था। हालांकि टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed