{"_id":"6228ce0afd1b202188157aa6","slug":"regular-recruitment-on-80-posts-including-sdo-je-and-clerk-in-chb-chandigarh-news-pkl4442124169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : सीएचबी में एसडीओ, जेई और क्लर्क समेत 80 पदों पर होगी नियमित भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : सीएचबी में एसडीओ, जेई और क्लर्क समेत 80 पदों पर होगी नियमित भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में वर्षों बाद बड़े स्तर पर नियमित भर्ती होने जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में एसडीओ, जेई और क्लर्क समेत कुल 80 पदों पर भर्ती होने जा रही है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। बीते मंगलवार को हुई सीएचबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में भर्तियां निकालने का फैसला लिया गया था।
सीएचबी के चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला ने कहा कि वर्ष 1992 में एसडीओ की नियमित भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद बीच-बीच में कुछ पदों पर भर्तियां हुईं, लेकिन इतने बड़े स्तर पर भर्ती कभी नहीं हुई। इन पदों को भरे जाने के बाद सीएचबी के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सीएचबी की तरफ से पहले की कुछ पदों पर भर्ती करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा गया है। मंगलवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में करीब 80 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बता दें कि सीएचबी की सितंबर 2021 में हुई बैठक में क्लर्क के 40 पदों को भरने के लिए फैसला लिया गया था। उस समय बताया गया था कि सीएचबी में क्लर्क के 72 पद खाली हैं। फैसला हुआ था कि इनमें से 6 पद पदोन्नति से भरे जाएंगे और बाकी बचे 66 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। हालांकि बोर्ड की बैठक में सिर्फ 40 पदों को ही भरने का फैसला लिया गया था। इस भर्ती को पूरा करने के लिए सीएचबी ने पीयू को पत्र भी लिख दिया था लेकिन सीएचबी के भर्ती नियमावली में कुछ बदलाव किए जाने थे, जिसकी वजह से ये भर्ती अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इन पदों पर होगी भर्ती
क्लर्क 50
जेई सिविल - 15
जेई इलेक्ट्रिकल - 7
एसडीओ इलेक्ट्रिकल - 1
एसडीओ सिविल - 1
जूनियर ड्राफ्ट्समैन - 3
असिस्टेंट आर्किटेक्ट - 1
लॉ ऑफिसर - 1