फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Regular PhD may start in CCET degree wing

सीसीईटी डिग्री विंग में शुरू हो सकती है नियमित पीएचडी

Mon, 31 Jan 2022 08:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Regular PhD may start in CCET degree wing
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज में अगले सत्र से नियमित पीएचडी की पढ़ाई शुरू हो सकती है। कॉलेज प्रबंधन इस पर विचार कर रहा है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर चंडीगढ़ प्रशासन ही लगाएगा।
विज्ञापन

सीसीईटी शहर का इकलौता इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां चार ट्रेड की पढ़ाई होती है। जगह का अभाव है। यहां जेईई के जरिए आने वाले विद्यार्थियों के ही दाखिले होते हैं। बीई करने के बाद यहां से रेगुलर एमई व पीएचडी नहीं कर सकते। उसके लिए विद्यार्थियों को दूसरे शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ता है। इसके लिए छात्र कई साल से अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं। उनकी मांग है कि कॉलेज में नियमित एमई और पीएचडी की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए। रिसर्च आदि का कार्य होगा तो संस्थान की साख और बढ़ेगी और रैंकिंग भी अच्छी आएगी। छात्रों ने कई तर्क दिए और चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि इस पत्र के बाद नियमित रूप से पीएचडी की पढ़ाई शुरू कराने पर काम चल रहा है। विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। कॉलेज के भी जिम्मेदार लोगों से पूछा जा रहा है। उम्मीद है कि सब ठीक रहा तो नए शैक्षिक सत्र से पीएचडी नियमित शुरू हो सकती है। वहीं, एमई की पढ़ाई रेगुलर करने पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed