{"_id":"6647ce6ca0b5fa4f210871d4","slug":"registration-for-recruitment-of-airman-medical-assistant-from-may-22-recruitment-will-be-done-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1043-423282-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एयरमैन चिकित्सा सहायक की भर्ती के लिए 22 मई से पंजीकरण, चंडीगढ़ में होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एयरमैन चिकित्सा सहायक की भर्ती के लिए 22 मई से पंजीकरण, चंडीगढ़ में होगी भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय वायु सेना ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के सभी जिलों और जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों से ग्रुप ‘वाई’ के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष, चिकित्सा सहायक और ग्रुप ‘वाई’, चिकित्सा सहायक (फार्मासिस्ट) एयरमैन के रूप में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद भर्ती रैली चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई 2024 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और 05 जून 2024 को रात 11:00 बजे बंद हो जाएगी।
अविवाहित उम्मीदवार के लिए नियमानुसार जन्म 02 जनवरी 2004 और 2 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। वहीं, विवाहित उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2001 और 02 जनवरी 2004 के बीच होना चाहिए। उम्मीदवार को केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12वीं/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा और गैर-व्यावसायिक विषयों यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई 2024 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और 05 जून 2024 को रात 11:00 बजे बंद हो जाएगी। केवल प्रवेश पत्र जिसमें परीक्षा के तिथि और समय उल्लिखित है, के साथ पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति होगी। उम्मीदवार को पंजीकरण शुल्क 100 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा। विस्तृत जानकारी वेब पोर्टल www.airmenselection.cdac.in पर ली जा सकती है।