फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Registrar formed committee in PU Group D salary case

पीयू में ग्रुप डी तनख्वाह मामले में रजिस्ट्रार ने बनाई कमेटी

Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Registrar formed committee in PU Group D salary case
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्रुप डी कर्मचारियों की पिछले तीन माह से तनख्वाह जारी नहीं की गई है। इसे लेकर पिछले पांच दिन से 103 कांट्रैक्ट कर्मचारी पीयू प्रशासन के खिलाफ परिसर में धरना दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पीयू रजिस्ट्रार ने शनिवार को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। मामले से जुड़े कांट्रैक्टर और इंजीनियर से कमेटी ने सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है। कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अमर उजाला ने ‘तीन महीने से नहीं मिले पैसे, त्योहार मनाए कैसे’ शीर्षक से खबर लगाई थी।
विज्ञापन

पीयू की ओर से शनिवार को बनाई तीन सदस्यीय कमेटी में पीयू खेल निदेशक प्रो. प्रशांत गौतम, भौतिकी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजीव पुरी और यूआईएलएस केडॉ. वीरेंद्र नेगी शामिल है। रजिस्ट्रार की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि मेंटेनेंस कांट्रैक्टर की ओर से कर्मचारियों का वेतन नहीं जारी किया गया है। कर्मचारियों का लंबे समय वेतन जारी नहीं किया जाना गंभीर मुद्दा है, इसलिए तीन सदस्यीय कमेटी इस मुद्दे की गंभीरता से जांच करेगी। कमेटी कांट्रैक्टर से इस मुद्दे पर जवाब तलब करेगी, इसके साथ जल्द तनख्वाह को जारी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed