{"_id":"5f02fcf0d2dbf707f14c469e","slug":"reduced-lottery-prize-of-1-5-crores-in-rakhi-bumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: राखी बंपर पर भी कोरोना की मार, लॉटरी का डेढ़ करोड़ का इनाम कम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: राखी बंपर पर भी कोरोना की मार, लॉटरी का डेढ़ करोड़ का इनाम कम किया
Mon, 06 Jul 2020 04:44 PM IST
ajay kumar
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की मार अब पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग पर भी दिखने लगी है। पंजाब सरकार की तरफ से जारी राखी बंपर पर डेढ़ करोड़ की इनाम राशि को कम कर दिया गया है। यानी जहां बंपर पर डेढ़-डेढ़ करोड़ के पहले दो इनाम होते थे, अब उसे एक कर दिया गया है। वहीं इनाम राशि कम करने के बावजूद पंजाब सरकार ने राखी बंपर का दाम कम नहीं किया है। लोगों को लॉटरी की कीमत 250 रुपये ही चुकानी होगी। इसका ड्रा 20 अगस्त को निकलेगा।
विज्ञापन
मार्च में जैसे कोरोना संक्रमण शुरू हुआ, पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू की घोषणा कर दी। उस समय पंजाब सरकार के बैसाखी बंपर के टिकट आम लोग खूब खरीद रहे थे। पंजाब सरकार ने बैसाखी बंपर के 20 लाख टिकट जारी किए थे। इसमें 1,04,867 लोगों को कैश इनाम दिए जाने थे। पहले दो इनाम 1.50 करोड़ रुपये के थे। इसके 50 फीसदी तक टिकट बिक भी चुके थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
विज्ञापन
कर्फ्यू के कुछ दिन बाद सरकार ने ड्रा नहीं निकालने का फैसला सुना दिया। अब सवाल उठा कि जो लोग टिकट खरीद चुके हैं, उनके पैसे का क्या होगा। लॉटरी विक्रेताओं और सरकार के बीच यह मामला अभी चल रहा था कि पंजाब सरकार ने अब राखी बंपर जारी कर दिया है। इसके लिए भी 20 लाख टिकट जारी किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार सरकार 1.50 करोड़ रुपये का एक ही इनाम देगी।
बैसाखी बंपर का कमीशन नहीं मिलेगा
नार्दर्न इंडिया लॉटरी एसोसिएशन प्रधान एचके चुघ ने बताया कि सरकार टिकट का पैसा पहले जितना ले रही है लेकिन 1.50 करोड़ का एक इनाम हटा दिया है। बैसाखी बंपर का बोझ एजेंटों पर आ गया है। हमने सरकार से कहा था कि बैसाखी बंपर की जगह राखी बंपर जारी कर दिया जाए लेकिन सरकार नहीं मान रही है। न ही बैसाखी बंपर का कमीशन दिया जा रहा। उनके एजेंट लोगों को फोन कर नई लॉटरी लेकर जाने के लिए कह रहे हैं।