फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reduce pick and drop charges, otherwise railway stations will be surrounded

Chandigarh News: पिक एंड ड्रॉप शुल्क कम करें, नहीं तो घेरेंगे रेलवे स्टेशन

Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Reduce pick and drop charges, otherwise railway stations will be surrounded
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस ने रेलवे अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है। इसमें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप शुल्क कम करने, वाहनों के लिए मुफ्त पार्किंग का समय छ: मिनट से बढ़ाकर पंद्रह मिनट तक करने की मांग की गई है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लोगों के साथ रेलवे स्टेशन का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस और उसकी महिला एवं यूथ विंग पिछले तीन सप्ताह से शहर के लोगों की रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप शुल्क को युक्तिसंगत बनाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे हैं। इस जनविरोधी शुल्क को वापस लेने के मांग को लेकर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन रेलवे अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल्दबाजी के चक्कर में चोटिल होने का खतरा
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की है। एक दो दिन पहले कड़ी सर्दी के आगमन ने यात्रियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। जिन्हें छह मिनट की समय सीमा में अपने वाहनों तक पहुंचने के लिए अपने सामान के साथ दौड़ लगानी पड़ती है। अत्याधिक शुल्क के कारण टैक्सी और ऑटो रिक्शा भी प्लेटफार्म के पास नहीं आते। इस दौरान अपने वाहन तक जल्दी पहुंचने की कोशिश में कई लोगों के गिर जाने और चोटिल हो रहे हैं। राजीव शर्मा ने कहा कि पिक एंड ड्रॉप का सिर्फ छह मिनट का छोटे सा स्लॉट महिलाओं, बूढ़ों और बच्चों को विशेष रूप से परेशान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed