फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red corner notice issued against two gangsters of Lawrence Bishnoi gang

Chandigarh: दो गैंगस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, एक ने सलमान खान पर हमले की रची थी साजिश

Thu, 06 Jul 2023 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक दुबई से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चलाया जा रहा है। विक्रम बराड़ का नाम सलमान खान पर हमले की साजिश में भी आया था। उस पर राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा में करीब 20 केस दर्ज हैं। याद रहे कि रेड कॉर्नर नोटिस उन भगोड़ों के लिए जारी किया जाता है जो या तो मुकदमा चलाने या सजा काटने के लिए वांछित हैं। 

विज्ञापन
Red corner notice issued against two gangsters of Lawrence Bishnoi gang
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर एनआईए के बाद इंटरपोल ने भी शिकंजा कस दिया है। विदेश में छिपे विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ निवासी राजस्थान और कपिल सांगवान उर्फ नंदू निवासी दिल्ली के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। विक्रमजीत के दुबई में छिपे होने की आशंका है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दुबई से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चलाया जा रहा है। विक्रम बराड़ का नाम सलमान खान पर हमले की साजिश में भी आया था। उस पर राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा में करीब 20 केस दर्ज हैं। याद रहे कि रेड कॉर्नर नोटिस उन भगोड़ों के लिए जारी किया जाता है जो या तो मुकदमा चलाने या सजा काटने के लिए वांछित हैं। 
विज्ञापन


रेड कॉर्नर नोटिस दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक अनुरोध होता है कि वो प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए विचाराधीन व्यक्ति का पता लगाने और अस्थायी रूप से गिरफ्तार करें। सूत्रों से पता चला है कि विक्रम बराड़ को उसके परिवार वाले नौकरी के लिए विदेश भेजना चाहते थे। उसे पढ़ाई के लिए 8 साल पहले चंडीगढ़ भेजा था। वहां विक्रम ने सोपू ग्रुप ज्वाइन कर लिया। बताया जा रहा है वहीं से वह जुर्म की दुनिया में प्रवेश कर गया। विक्रम ने चंडीगढ़ में ही एक लड़की से लव मैरिज कर ली थी। जुर्म की दुनिया में जाने के बाद विक्रम के माता-पिता ने उससे मुंह मोड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed