फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red Alert of Heavy Fog in Punjab

Punjab Weather: कई जिलों में बेहद घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी, वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह

Wed, 27 Dec 2023 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 01:21 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते नए साल का स्वागत घने कोहरे और बारिश के साथ हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, इसलिए प्रभाव ज्यादा नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Red Alert of Heavy Fog in Punjab
पंजाब में कोहरा - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


इन जिलों में दृश्यता काफी कम रही। विभाग ने लोगों को विशेष तौर से वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते नए साल का स्वागत घने कोहरे और बारिश के साथ हो सकता है।
विज्ञापन


चार दिन बाद हो सकती है बारिश 
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह ने बताया कि पंजाब में अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, इसलिए प्रभाव ज्यादा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed