फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment process for 1035 posts of TGT English in Haryana will not be canceled

टीजीटी अंग्रेजी के 1035 पदों की भर्ती नहीं होगी रद्द, चार से 11 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन

Wed, 22 Jul 2020 07:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jul 2020 07:38 PM IST
सार

  • कर्मचारी चयन आयोग चार से 11 अगस्त तक करेगा दस्तावेज सत्यापन
  • सर्व कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को लिखा था पत्र

विज्ञापन
Recruitment process for 1035 posts of TGT English in Haryana will not be canceled
- फोटो : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

विस्तार

हरियाणा में टीजीटी अंग्रेजी के 1035 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द नहीं होगी। कर्मचारी चयन आयोग ने 4 से 11 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिससे चयनित अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 2015 में यह पद विज्ञापित किए थे। सर्व कर्मचारी संघ के लगातार मामला उठाने से बना दबाव अभ्यर्थियों के काम आया। 

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग ने 13 मई 2020 को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अंतिम चरण में पहुंच चुकी 1035 टीजीटी व 503 अन्य पदों की इस भर्ती को रद्द करने का आग्रह किया था। जिसके खिलाफ संघ ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर भर्ती को रद्द करने की बजाय प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की थी। इसे लेकर एक जुलाई को आयोग के पंचकूला कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने टीजीटी (अंग्रेजी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि काफी किरकिरी के बाद आयोग ने यू टर्न लेते हुए भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीजीटी से अलग विज्ञापित 503 पदों में से कई श्रेणियों के पदों की ज्वाइनिंग हो गई है। 4 से 11 अगस्त तक पहले अनुपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। प्रदेश महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि टीजीटी अंग्रेजी के अलावा जिन पदों की भर्ती रद्द करने का प्रस्ताव भेजा गया था, उनमें एक्साइज इंस्पेक्टर के 35 पद, टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 171, सोशल एजुकेशन व पंचायत अफसर के 61, फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर के 38, जिला परिषद में क्लर्क के 26, साइकलिंग जूनियर कोच 12 व फोरेस्टर के 112 पद शामिल हैं। उन्होंने आयोग से चल रही भर्ती प्रक्रिया की गति तेज करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed