फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   recruitment, police recruitment, players recruitment, punjab police recruitment, punjab govt, punjab

पुलिस में भर्ती का सुनहरा मौका, खिलाड़ियों से मांगे गए आवेदन

Sat, 09 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 09 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
recruitment, police recruitment, players recruitment, punjab police recruitment, punjab govt, punjab
कांगड़ा के पुलिस मैदान धर्मशाला में रविवार को भी ग्राउंड टेस्ट लिया गया। जिले भर से आए युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार, खेल विभाग द्वारा पंजाब पुलिस में खिलाड़ियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके खिलाड़ी अप्लाई कर सकते हैं। करीब 125 पदों पर तैनाती की जाएगी। डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाब राहुल गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा इन 125 खिलाड़ियों की भर्ती पंजाब पुलिस में की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें 10 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ  पुलिस (डीएसपी), 50 सब इंस्पेक्टर और 65 सिपाही के पद पर तैनात किए जाएंगे। उनके मुताबिक इन पदों के लिए खिलाड़ी पांच अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी अर्जी भेज सकते हैं। डीएसपी के पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरूरी है। ओलंपिक खेल, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स में मेडल विजेता के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड विजेता अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं सब इंस्पेक्टर के पद के लिए ग्रेजुएट खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ खेलों में सिल्वर व ब्रांज मेडल, ओलंपिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ी, तो एशियन खेल प्रतियोगिताओं, जूनियर वर्ल्ड कप, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं सहित भारतीय ओलंपिक संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल फैडरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही की पोस्ट के लिए बारहवीं पास, खेल विभाग पंजाब द्वारा आयोजित विश्व कबड्डी कप में मेडल प्राप्त खिलाड़ी, राष्ट्रीय महिला प्रतियोगिता, जूनियर नेशनल प्रतियोगिता, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता, नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19, सीनियर स्टेट प्रतियोगिता आदि में मेडल प्राप्त विजेता खिलाड़ी आवेदन दे सकते हैं। डायरेक्टर स्पोर्ट्स के मुताबिक इन योग्यताओं के अलावा खिलाड़ी का 10वीं में पंजाबी पास होना जरूरी है। साथ ही वह पंजाब का नागरिक हो और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed