फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment on 314 posts in chandigarh fire brigade

चंडीगढ़ फायर ब्रिगेड में 314 नए पद, भर्ती को तैयार रहें

Sun, 16 Aug 2015 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Aug 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
recruitment on 314 posts in chandigarh fire brigade

चंडीगढ़ फायर बिग्रेड में 314 नए पद सृजित किए गए हैं। जल्द ही इन पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में अग्नि शमन सेवाओं को सुधारने की दिशा में प्रयास शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन की ओर से संयुक्त सचिव रणजीत कौर ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। एडवोकेट एचसी अरोड़ा की ओर से चंडीगढ़ में अग्नि शमन सेवा की कमजोर हालत को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन


इसका जवाब दाखिल करते हुए संयुक्त सचिव ने अदालत को बताया कि विभाग में पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। औपचारिकताएं पूरी होनी बाकी हैं।

इन-इन पदों पर होगी भर्ती

recruitment on 314 posts in chandigarh fire brigade

मामले में प्रशासन की बैठक में 31 जुलाई को 314 पदों को मंजूरी दी गई। हलफनामे में बताया गया कि पद सृजित करने के बाद अब 4 स्टेशन फायर आफिसर, 10 सब फायर आफिसर, 60 लीडिंग फायरमैन, 192 फायरमैन और 48 ड्राइवरों की नियुक्ति की जाएगी। इनके अलावा एक स्टेशन फायर आफिसर, दो लीडिंग फायरमैन, 20 फायरमैन और 4 ड्राइवर के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed