खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आवेदन के बाद भर्ती की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग का प्रयास रहेगा कि भर्ती को नए साल के एक से दो माह में पूरा कर लिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में शिक्षक बनने की बाट जोह रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा में वर्ष 2015 के बाद टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के 7471 पदों पर भर्ती निकाली गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पदों को मंगलवार को पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगें है। 5 से 26 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 28 अक्तूबर तक फीस जमा हो सकेगी।
मेवात कैडर और शेष हरियाणा के लिए निकली गई इस भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, आर्ट्स, संस्कृत, सांइस, संगीत, गृह विज्ञान, उर्दू, गणित और सामाजिक अध्ययन विषय के पद शामिल हैं। अलग विषयों के लिए अलग अलग योग्यता तय की गई है। टीजीटी भर्ती में शामिल होने के लिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी है। वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने टीजीटी विषयों में एचटेट पास की है।
सीटेट के अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार पहले ही इस भर्ती से बाहर कर चुकी है। अमर उजाला ने 20 सितंबर के अंक में ही इस भर्ती के लिए इसी माह आवेदन मांगे जाने की जानकारी दे दी थी। हरियाणा में एचटेट प्रमाण पत्र की वैधता सात साल की है, ऐसे में यह भर्ती वर्ष 2015 में एचटेट पास करने वालों के लिए काफी अहम है, क्योंकि यह भर्ती दिसंबर के बाद निकलती तो उनके प्रमाण पत्र रद्द हो जाते और वह भर्ती में शामिल नहीं हो पाते।
टीजीटी के लिए होगी स्क्रीनिंग परीक्षा
आवेदन लिए जाने के बाद आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा लेगा। परीक्षा 95 अंकों की होगी और पांच अंक सामाजिक आर्थिक आधार पर तय होंगे। इसी आधार पर अध्यापकों का चयन किया जाएगा। ईडब्ल्यूएस का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। उस फैसले के अनुसार ही इन पदों पर फैसला होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आवेदन के बाद भर्ती की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग का प्रयास रहेगा कि भर्ती को नए साल के एक से दो माह में पूरा कर लिया जाए।
मेवात कैडर के पद
| हिंदी | 106 |
| संस्कृत | 212 |
| उर्दू | 100 |
| विज्ञान | 234 |
| गणित | 93 |
| संगीत | 01 |
| शारीरिक शिक्षा | 246 |
| आर्ट्स | 260 |
| सामाजिक विज्ञान | 83 |
| गृह विज्ञान | 06 |
शेष हरियाणा के लिए पद
| अंग्रेजी | 1751 |
| गृह विज्ञान | 73 |
| संगीत | 10 |
| शारीरिक शिक्षा | 821 |
| आर्ट्स | 1443 |
| संस्कृत | 714 |
| साइंस | 1297 |
| उर्दू | 21 |