फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment not open for teachers in PEC

पेक में नहीं खुला शिक्षकों की भर्ती का रास्ता

Tue, 01 Jun 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
recruitment not open for teachers in PEC
चंडीगढ़। पेक में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ नहीं हो पाया, जबकि यह इसी शैक्षिक सत्र से पहले रखे जाने चाहिए थे। हालांकि स्थायी निदेशक के आने का हवाला देकर कहा जा रहा है कि उनके आने के बाद ही कुछ बात बनेगी। फिलहाल कुछ विभागों ने अतिथि संकाय की तैनाती की है ताकि कार्य हो सके।
विज्ञापन

पेक के नौ विभागों में लगभग 100 शिक्षकों की आवश्यकता है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की कमी होने के कारण दूसरे शिक्षकों पर इसका भार पड़ रहा है। साथ ही शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले साल शिक्षकों की तैनाती की योजना बनी थी। सभी विभागों नेे खाली पदों का ब्योरा जुटा लिया था। विज्ञापन जारी होने वाला था कि निदेशक ने इस्तीफा दे दिया। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नए निदेशक की तैनाती के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई, लेकिन नाम सामने नहीं आया।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि शिक्षकों की तैनाती नहीं होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके जरिए पेक की रैंकिंग भी प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात बेहतर होता है तो उसके अलग से रैंकिंग में नंबर मिलते हैं। जानकारों का कहना है कि अतिथि संकाय के सहारे केवल काम चलाया जा सकता है। नियमित शिक्षकों की पेक को अधिक आवश्यकता है जो पूरी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed