फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   recruitment in indian army, now apply online

बुला रही है भारतीय सेना, अब आवेदन करें ऑनलाइन

Wed, 01 Jul 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Wed, 01 Jul 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
recruitment in indian army, now apply online

है जज्बा तो आपको बुला रही है भारतीय सेना, युवा अब सैन्य भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना ने आज (एक जुलाई) से ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवाओं को उनके नजदीकी क्षेत्र में होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने के बाकायदा सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन


यह जानकारी भारतीय सेना के महानिदेशक (भर्ती) लेफ्टिनेंट जनरल आरएन नैयर ने दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई  से www.indianarmy.nic.in पर आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है। वह बुधवार को कपूरथला के जालंधर रोड पर स्थापित भारतीय सेना के अस्थायी चौथे चयन केंद्र (उत्तर) का उद्घाटन करने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन


डीजी नैयर ने कहा कि सेना में भर्ती के बढ़ते रुझान और तीनों सैन्य बलों थल, जल और वायु सेना में 15 हजार से 20 हजार अधिकारियों की कमी को कम करने के उद्देश्य से भारतीय सेना को उत्तर क्षेत्र में एक अतिरिक्त चयन केंद्र की जरूरत महसूस हो रही थी। इच्छुक युवाओं की सुविधा के लिए कपूरथला में उत्तर क्षेत्र का अस्थायी चयन केंद्र उत्तर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय देश में तीन चयन केंद्र इलाहाबाद (ईस्ट), बैंगलोर (साउथ) तथा भोपाल (सेंट्रल) में चल रहे हैं। इनके अधीन चल रहे क्रमश: पांच, तीन और दो सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) भर्ती रैली में युवाओं की भीड़ की समस्या का सामना कर रहे थे।

ढोलेवाल मिलिट्री कैंपस में खुली भर्ती रैली

recruitment in indian army, now apply online

उधर लुधियाना में जिला लुधियाना, मोगा, रूपनगर तथा मोहाली  के नौजवानों को फौज में भर्ती करने के लिए फौज भर्ती दफ्तर ढोलेवाल कांप्लेक्स की ओर से 2 जुलाई से 11 जुलाई तक खुली भर्ती रैली की जा रही है। जिसमें सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल) तथा सिपाही तकनीकी पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए कर्नल दविंदर सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को जिला मोगा की बाघापुराना तथा धर्मकोट तहसील के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा कुशलता मापी जाएगी। जबकि 3 जुलाई को जिला मोगा की ही तहसील मोगा, निहाल सिंहवाला, तथा बधनी कलां के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच और कुशलता मापी जाएगी।

4 जुलाई को जिला लुधियाना की तहसील लुधियाना दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी,  खन्ना, 5 जुलाई को जिला लुधियाना की तहसील रायकोट, पायल, जगरांव तथा समराला, 6 जुलाई को जिला रूपनगर की तहसील आनंदपुर साहिब तथा रूपनगर। इसके अलावा 8 जुलाई को जिला अजीतगढ़ (मोहाली) की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा कुशलता देखी जाएगी।

शारीरिक जांच तथा कुशलता मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल अगले दिन होगा। सफल उम्मीदवार से 11 जुलाई को दस्तावेज लिए जाएंगे। जबकि 26 जुलाई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।

रोपड़ शिफ्ट होगा कपूरथला भर्ती केंद्र

recruitment in indian army, now apply online

डीजी आरएन नैयर ने बताया कि कपूरथला में भर्ती केंद्र खुलने से एसएसबी को हर बैच में 400-600 उम्मीदवारों के दबाव से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कपूरथला में यह केंद्र पांच-छह साल अस्थायी तौर पर कार्य करेगा।

उसके बाद यह स्थायी तौर पर रोपड़ में शिफ्ट कर दिया जाएगा।  इस केंद्र के अधीन दो एसएसबी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि योग्यता और प्रतिभा परखी जाती है। चाहे कोई भी हो, भर्ती प्रक्रिया के नियमों का पालन करके ही सेना में शामिल हो सकता है।

पंजाब का भर्ती कोटा 1400 का
उन्होंने कहा कि पंजाब का भर्ती कोटा 1400 है, लेकिन पंजाबी गबरूओं का रुझान इतना ज्यादा है कि उनके पास तीन हजार युवा हर भर्ती रैली में आ रहे हैं। यह मिथ्या है कि पंजाबी युवाओं का सेना की तरफ से मोह भंग हो रहा है। इससे पहले डीजी भर्ती आरएन नैयर ने चयन केंद्र उत्तर का रिबन काटकर शुभारंभ किया और सेना के भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed