जिला अदालत में जल्द होगी भर्ती, तैयार रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में लंबित मामलों का अब जल्द निपटारा होगा। जिला अदालत में दस नई कोर्ट के लिए 11 और पद मंजूर हो गए हैं। इनमें पांच पद डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी और छह पद एडिशनल डिस्ट्रिक अटार्नी के है।
38 अन्य पद मंजूर किए गए हैं
इसके अलावा 38 पद और स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कोर्ट का स्पोर्टिंग स्टाफ, स्टेनोग्राफर, रीडर और अहलमद के पद शामिल हैं। जॉइंट सेक्रे टरी होम एमएम सभरवाल ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर से इन पदों को स्वीकृति दे दी गई है।
जल्द शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियां होना शुरू हो जाएंगी। इससे पहले मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर और मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जिस्टस ने 10 जजों की नियुक्ति की सेंक्शन दी थी। साथ ही 10 नई कोट्स के लिए 58 लोगों का अतिरिक्त स्टाफ की भी तैनाती की गई थी।