फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recovery rate smooth economy gave Corona befitting reply Piyush Goyal

रिकवरी रेट और सुचारू अर्थव्यवस्था ने कोरोना को दिया करारा जवाबः पीयूष गोयल

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Recovery rate smooth economy gave Corona befitting reply Piyush Goyal
चंडीगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के जन्मदिन पर शहर में कई जगह रक्तदान शिविर लगाए गए। इनका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को लेकर भाजपा नेताओं को वेबिनार के माध्यम से संबोधित भी किया। इस मौके पर भाजपा के आर्थिक मामलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संजय टंडन के 57वें जन्मदिन पर ट्राइसिटी के 10 विभिन्न जगहों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में 778 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संजय टंडन की कोम्पिटेंट फाउंडेशन ने पीजीआई ब्लड बैंक, जीएमसीएच-32 ब्लड सेंटर, जीएमएसएच-16, रोटरी ब्लड बैंक, मोहाली और पंचकूला सिविल अस्पताल के साथ मिलकर महामारी के दौरान रक्तदान शिविर लगाया।
विज्ञापन

रक्तदान करने वालों में संगठन के कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी और कर्मचारी वर्ग के लोग शामिल थे। सभी रक्तदानियों को ब्लड बैंकों और आयोजकों की ओर से सर्टिफिकेट व स्मृति चिह्न के अलावा संजय टंडन ने अपनी ओर से सैनिटाइर की बोतलें और मास्क भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोना ने भले ही विश्व को झकझोर कर रख दिया हो, लेकिन इस महामारी ने सभी की आंखें खोल दी हैं। कहा कि, जिस तरह से बेहतरीन रिकवरी रेट और आर्थिक गतिविधियां सुचारू कर कोविड के विरुद्ध भारत ने जो लड़ाई लड़ी, वह समूचे विश्व के लिए उदाहरण पेश करती है। वेबिनार के दौरान ही पीयूष गोयल ने संजय टंडन और उनकी पत्नी प्रिया टंडन की प्रेरणादायी कहानियों के संग्रह की वेबसाइट 'सनरेज डॉट मी’ का भी लोकार्पण किया। टंडन दंपति की ओर से प्रसारित की जा रही प्रेरणादायी कहानियों और कोट को अब लोग वेबसाइट के माध्यम से भी पढ़ सकते हैं, जिसमें हर वर्ग को हर विषय संबंधी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed